घटना दुर्घटना

गैस सिलेंडर बना आग का शोला, चार लोग झुलसे

गैस सिलेंडर फटने से चार लोग झुलसे
0 घटना पडरी थाना क्ष्रेत्र के सिंधोरा गाव की
फोटोसहित 
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

जिले के  पड़री थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव में सोमवार को सुबह गैस सिलेंडर फटने से एक बच्चा समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। उन्हे उपचार के लिए पीएचसी पडरी लाया गया। जहाज प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।                      
प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाते समय सिंधोरा गांव निवासी भाई लाल साहनी उम्र 45 वर्ष पुत्र बेचूराम साहनी  वन देवी उम्र 30 वर्ष पुत्री शम्भूनाथ साहनी मनोरमा  उर्फ तेतर देवी उम्र 14 वर्ष पुत्री भुआल साहनी  विवेक उम्र 7 वर्ष पुत्र विनोद गम्भीर रूप से झुलस गये। मौके पर थानाध्यक्ष पडरी विश्वज्योति राय व  एसआई रामज्ञान यादव  हमराहियों के साथ पहुँचकर अपने ही गाड़ी से घायलों को लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री पहुँचाये।  जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सको के मुताबिक तीन की हालात गम्भीर बतायी जा रही हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!