शोक संवेदना

नगर अध्यक्ष श्यामसुन्दर केशरी और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने निधन पर शोक जताया

भाजपा राष्टीय महासचिव को पितृशोक, श्यामसुन्दर केशरी ने पहुचकर व्यक्त की संवेदना
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

       भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पिता जी का 94 साल की अवस्था मे निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नगर की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजलि अर्पित करने के लिए नगर अध्यक्ष श्यामसुन्दर केशरी पूरी टीम के साथ घुरहूपटटी स्थित उनके आवास पर पहुची शोक व्यक्त किया और उनकी अंतिम यात्रा मे शामिल होकर उनके घुरहुपट्टी आवास से गंगापार चील्ह तक पहुचे। नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के साथ घाट तक पहुंचकर शोक व्यक्त करने वालो मे जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, जिला मंत्री संतोष गोयल, नगर महामंत्री श्याम सिह, अमन तिवारी, नितिन विश्वकर्मा, कौशल श्रीवास्तव, आशुकान्त चुनाहे आदि रहे। 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने अनगढ स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ नेता श्री लाल बहादुर सिंह के घर पहुंचकर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लिया। उसके पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह के पिता विजय नरायण सिंह के स्वर्गवास होने पर घुरहूपट्टी स्थित आवास पर पहुंचकर राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अरूण सिंह जी से मिलकर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, बृजभूषण सिंह, रामकुमार विश्वकर्मा, श्याम सुन्दर केशरी, कौशल श्रीवास्तव, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!