vindhya
क्राइम कोना

नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म

 परिजनों ने मडिहान थाने मे दी नामजद तहरीर
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर(मडिहान)। 
        मडिहान थाना क्षेत्र के पटेहरा चौकी अतंर्गत ग्राम सभा गढवा में गाँव के ही युवक द्वारा नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को दिए गए तहरीर मे गाव के ही तुलसी पाल के पुत्र रजनीश पाल उर्फ बड़क उम्र 28 वर्ष पर आरोप लगाया है। तहरीर मे आरोप है कि 26 सितम्बर की रात्रि 11 बजे उक्त रजनीश उनके घर में घुसकर पुत्री को नशीला पदार्थ सूघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी हालत में गाव के पास झाड़ी में फेंक दिया।
          तहरीर मे बताया है कि जब हम लोगो की रात्रि में नींद खुली तो पुत्री को घर पर न देखकर परेशान हो गए।  उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन सुबह तक कोई पता नही चला। जब 27 सितंबर की दोपहर में चरवाहे द्वारा सूचना मिली कि कोई लड़की झाड़ी में पडी है। मौके पर जा के देखा गया तो हमारी पुत्री बेहोस हालत पड़ी मिली।  2 घण्टे के बाद जब पुत्री को होश आया तो उसने अपनी आप बीती सुनाई।  जिसको सुनते ही हम लोगो के होश उड़ गये। इसकी सूचना जब हम परिजनों ने पुलिस को देना चाहा तो दबंगो द्वारा हमे जाने से मना किया गया।  लेकिन हम परिजन इसकी सूचना मडिहान थाना पर 28 सितम्बर को शाम 6 बजे दिया तो पुलिस द्वारा हमे सुबह बुलाया गया। पीड़ित परिवार  की तहरीर के आधार पर मडिहान थाना पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गई है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!