नगर निकाय चुनाव

पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया व सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने की नगर निकाय प्रत्याशीयो के नामो की घोषणा

अशोक केसरवानी मिर्जापुर, अहरौरा से सदानंद यादव प्रत्याशी घोषित

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया की उपस्थिति मे सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने रविवार को दोपहर बाद लोहिया ट्रस्ट स्थित सपा कार्यालय मे पत्रकार वार्ता करके मिर्जापुर के सभी चार नगर निकायो से प्रत्याशीयो के नामो की घोषणा की। पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व नगर विधायक कैलाश चौरसिया ने कहाकि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से प्रदेश की जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। पूरे प्रदेश मे सडको की हालत खसता है। 15 जून तक गडढामुकत सडको का आदेश केवल हवा हवाई रह गया है। प्रदेश की जनता समझ चुकी है और लोक सभा चुनाव 2019 के पहले ही जनता भाजपा को करारा जवाब देने को उद्यत है। उन्होंने दाावा किया कि हम जिले की सभी नगर निकाय की सीटो पर चेयरमैन की सीट जीत रहे है और अधिक से अधिक हमारे सभासद भी विजयी होगे। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहाकि नगर निकाय की सभी सीटो पर प्रत्याशीयो का चयन किया जा चुका है। उन्होने बताया कि नगरपालिका परिषद मिर्जापुर से व्यापारी नेेता अशोक कुमार केसरवानी, नगरपालिका परिषद अहरौरा से सदानंद यादव, नगर पंचायत कछवा से निजाम राईन और चुनार नगर पालिका से संतोष उर्फ अशोक यादव को चेयरमैन प्रतयाशी बनाया गया है।

बातचीत के दौरान मिर्जापुर नगरपालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक कुमार केसरवानी ने कहाकि जनता का साथ और सहयोग जिस तरह मिल रहा है इसी तरह से मिलता रहा तो निश्चित रूप से नगरपालिका क्षेत्र का समुचित विकास कर जनता की अपेक्षाओ पर खरा उतरने का काम करेगे।
इस अवसर पर देवी प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, युवा सपा नेता सुनील कुमार रत्नाकर, लक्ष्मण ऊमर, डा0 अरविंद श्रीवास्तव, डा0 अमित कुमार केसरवानी, स्वामीशरण दूबे, अजय कुमार अग्रवाल, पारसनाथ अग्रहरि समेत तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!