अजब-गजब

लापता पुत्री की खोज न होने पर पिता ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, मड़िहान(मिर्जापुर)।
ससुराल से दस दिन से गायब पुत्री की मोह में पिता ने शुक्रवार की शाम विषाक्त खाकर अपनी इहलीला समाप्त करने की कोसिस की।
मड़िहान थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी पप्पू सोनी अपनी पुत्री सीमा सोनी की शादी 10 वर्ष पूर्व पडरी थाना क्षेत्र के भरपुरा गाव में जगदीश सोनी के पुत्र रिंकू से किया था परिजनों का आरोप था की हमारी पुत्री को सशुराल वालो द्वारा हमेशा प्रताड़ित किया जाता था जो 12
मई को सशुराल से गायब हो गयी, हमे आसंका हैं कि ससुराल वालो ने ही पुत्री सीमा की ह्त्या कर शव गायब कर दिया गया हैं। जिसकी शिकायत हम परिजन कई बार थाना पर दिए थे। लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक नही किया गया। जिससे क्षुब्द होकर पिता पप्पू ने विषाक्त का सेवन कर लिया परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गये जहा हालत गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, परिजनों ने बताया की
12 मई से हमारी पुत्री अपने सशुराल से गायब हैं, जिसकी शुचना पुलिस अधीक्षक को भी दे दी गयी थी, लेकिन 10 दिन बाद भी हमारी पुत्री का कोई अतापता नही लगा हैं। पुनःजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से परिजनों ने न्याय की गुहार लगायी हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!