घटना दुर्घटना

शादी मे पहचने से पहले टाटा मैजिक की चपेट मे आने से 7 वर्षीय बालक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मिर्जापुर।

पडरी थाना क्षेत्र के वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के डगमगपुर चौराहे पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे मैजिक के धक्के से रानी चौकिया गाँव निवासी राजाराम बिन्द क 7 वर्षीय पुत्र सूरज बिन्द की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँजी पडरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारि के अनुसार पडरि थाना क्षेत्र के रानी चौकिया बगला गाँव निवासी राजाराम बिन्द चुनार थाना क्षेत्र के कुबा बरगवा गाव निवासी अपने साढू जोखू बिंद के यहाँ लड़की के शादी में शामिल होने के लिए डगमगपुर ऑटो से उतरे और बरगवां जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। वह अपने पत्नी सीता देवी, मृतक सूरज बिन्द, पुत्र कुँवर 4 वर्ष, पूजा ढाई साल व साधना 1 वर्ष के साथ डगमगपुर चौराहे पर बरगवां गाव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी चुनार से मिर्ज़ापुर की तरफ जा रही मैजिक ने बड़े पुत्र सूरज बिन्द उम्र 7 वर्ष को धक्का मार दिया। मैजिक का टायर उसके सर पर चढ़ने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। राजाराम बिंद मजदूरी का कार्य करता है। उसकी पत्नी सीता देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!