मिर्जापुर

क्षेत्राधिकारी लालगंज सहित सेवानिवृत हुए 11 पुलिसकर्मी, पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी  विदाई

विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर @ विंध्य न्यूज़ 
         31 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले क्षेत्राधिकारी लालगंज प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक शिवप्रसाद राय पुलिस लाईन, उपनिरीक्षक दूधनाथ राम, उपनिरीक्षक सियाराम सिंह खरवार, उपनिरीक्षक संकठा राम, उपनिरीक्षक रामाज्ञा सिंह यादव, उपनिरीक्षक रेडियो राजधर तिवारी, उपनिरीक्षक लल्लन राम, उपनिरीक्षक वंशीधर, उपनिरीक्षक रतन राम, मुख्यय आरक्षी चालक शिवशंकर सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी।         इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीयों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभव के विषय में जानकारी की। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ने सीओ सहित सभी कर्मचारियों को माला पहनाकर  एवं अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया तथा घड़ी व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को विदाई देते हुये उनके सुखद एवं आनन्दपूर्ण भावी जीवन की कामना की।
  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन अजय कुमार सिंह , प्रतिसार निरीक्षक  गोरखनाथ सिंह, प्रधान लिपिक शत्रुधन सिंह,  पीआरओ मनोज ठाकुर , प्रभारी आंकिक अश्वनी कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित रहे।
नोट:- विन्ध्य न्यूज एवं दैनिक भास्कर हिन्दी दैनिक मे किसी भी समाचार/विज्ञापन/सूचना/सम्मन/नोटिस/मार्कशीट गुमी/ नाम परिवर्तन/ जन्मदिन मुुबारक लगवाने के लिए और AB STAR NEWS चैनल पर समाचार और विज्ञापन के लिए आप ब्यूरो चीफ विमलेश अग्रहरि के मोबाइल नंबर 8299113438 या 9415674252 पर, ईमेल: mirzapurbhaskar@gmail.com या संकटमोचन ब्यूरो कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!