खास खबर

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के खिलाफ आप ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विमलेश अग्रहरि, मिर्ज़ापुर। 
आम आदमी पार्टी मिर्ज़ापुर इकाई के तत्वावधान में बुधवार को प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के अन्तर्गत जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष ब्यास मुनी तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा गया।
       उपस्थित  लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ब्यास मुनी तिवारी ने कहाकि उत्तर प्रदेश में पुलिसिया उत्पीड़न से लगातार हत्याएं हो रही है। बलात्कार, लूट, चोरी जैसी घटनाएं तो सामान्य हो गई है। चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि मिर्ज़ापुर के पूर्व अध्यक्ष भाजपा के घर पर चोरी होती है और पुलिस कुछ कर नहीं पाती है। उत्तर प्रदेश में आए दिन घटनाएं हो रही है।
          आम आदमी पार्टी मांग करती है दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कार्यवाही किया जाए। राय बरेली की घटना पर राज्यपाल द्वारा संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करना चाहिए।
          आप के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष सिंह, स्मृति गुप्ता, समीर एडवर्ड, कुलदीप तिवारी, गगन उपाध्याय, दिनकर चौबे, पप्पू यादव, संतोष यादव, दीपू सेठ, लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, रफीक अहमद न, आफताब अहमद, राहुल सरोज, डॉ शहनवाज आदि रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!