मिर्जापुर

डीएम ने कोविड-19 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण-बैठक कर गतिविधियों के बारे में ली जानकारी

विमलेश अग्रहरि, मिर्जापुर।

शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने कोविड-19 कंट््राल रूम का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कंट््राल रूम वाकी-टीक लगाने के लिये अपर जिलाधिकारी कहा कि कंट््रोल् रूम से वार्ता करने के लिये तत्काल वाकी-टाकी की व्यवस्था करायें। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा हाम आइसोलेशनख् एल-1 व एल-2 में भर्ती मरीजों को दिये जाने वाले सुविधाओं, खाना, नाश्ता, आदि के बारे में जानकारी प्रापत की। कंट््राल रूम में आने वाले काल रिकार्ड तथा उसके निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित रजिस्टर को भी देखा। ट््रू-नाट, एन्टीजेन्ट, आर0टी0पी0सी0आर के द्वारा जॉंच रिपोर्ट, कन्टानेमेन्ट जोन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जनपद में हाट स्पाट के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि आज तक कुल घोषित हाट स्पाट की संख्या 594 जिनमें से आज तक कुल मुक्त हाट स्पाट की संख्या 458, आज घोषित कुल हाट स्पाट 16 इस प्रकार आज तक कुल 136 स्थलों पर हाट स्पाट घोषित किये गये हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी से कहा कि पिछले पॉंच दिनों में जॉंच किये लोगों की संख्या तथा उसमें पाजटिव पाये जाने वाले व्यक्तियों की संख्या एवं डिचार्ज किये गये लोगों की सूची तत्कल उपलब्ध करायें। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हो रहे उन्हें यह बताया जाये कि कम से कम एक सप्ताह घर पर ही रहे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी यू0पी0 सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अजय कुमार सिंह, नोडल अधिकारी कंट््राल रूम/डिप्टी कलेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर रोशनी यादव उपस्थित रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!