राजनीतिक कोना

स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने निकाली कांग्रेस संदेश पदयात्रा

मिर्जापुर। 
कांग्रेस के 136 वे स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके चुनार तहसील से कांग्रेस संदेश पद यात्रा का शुभारंभ झंडारोहण करके किया गया।  यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार सिंह पटेल ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश को आजाद कराया। जब देश आजाद हुआ तब देश में कोई भी कल कारखाने नहीं थे, धीरे धीरे सबको साथ लेकर देश को बनाने का काम कांग्रेस ने किया।  सत्ता पर काबिज लोग धर्म और जाति की बात करके मजहब की बात करके नफरत फैलाने का काम करते हैं और देश को गर्त में ले जाने का काम करते हैं।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाब चंद्र पांडे, दयाराम पटेल प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग विभाग, मंसूर अहमद नगर पालिका अध्यक्ष, राजेश मिश्रा, ज्योति, रमेश पटेल,  शिवानी साहनी,  सूर्यभान पटेल, कमर वसीम जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग, कैलास नाथ उपाध्याय, बृजेश द्विवेदी, विनय सिंह, दिग्विजय सिंह, संदीप कुमार सिंह, तुलसीदास गुप्ता,  पीयूष पटेल, अमर नाथ निषाद, मोनू पटेल, पंकज पटेल, तुलसी गुप्ता,  अमर यादव, दीपक विश्वकर्मा, गौड़ गोलू चौधरी, विष्णु यादव मोहमद कैफ, रसीद अंसारी, कल्लू अंसारी, आलम अंसारी, सतीश गुप्ता जितेंद्र प्रजापति, अजय गुप्ता, नानक चौधरी, राम विष्णु शर्मा, प्रभुनाथ त्रिपाठी, सुनील गौड़, करतार, सुभाष सिंह पटेल, पटेल बाबा, सुमित सिंह, शिव मन्दिर सिंह इत्यादि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!