खेल खिलाड़ी

खेलकूद व लगातार पौधरोपण के कार्य को गति देने के लिए मैं अपनी ओर से पूरा सहयोग करूँगा: लाल बिहारी यादव

० खेल क्रान्ति अभियान के नौवे वार्षिक खेल कूद समारोह का शुभारम्भ शिक्षक एम .एल. सी. लाल बिहारी यादव ने किया 
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 
खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन द्वारा संचालित खेल क्रान्ति अभियान  के  संस्थापक,सचिव, अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु जी द्वारा 23,24 व 25 जनवरी 2021 तक 2013 से लगातार प्रति वर्ष कराए जा रहे खेल कूद समारोह के नौवे खेल कूद समारोह का शुभारम्भ  लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल सपोट् र्स काम्प्लेक्स,शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज,पचोखरा, मीरजापुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती व खेल क्रान्ति अभियान के एथलेटिक्स की खुली प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लाल विहारी यादव , शिक्षक, एम. एल. सी . वाराणसी, खण्ड निर्वाचन ने मां सरस्वती , नेताजी सुभाष चंद्र बोष व सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए खेल क्रान्ति अभियान के झंडे को फहराने के साथ  ,लगातार पौध रोपण के 2036 वें दिन के क्रम में एक पौध फाइकस का रोपण खेल मैदान के किनारे ग्रीन गुरु जी के साथ किया।
     इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि ग्रीन गुरु जी द्वारा कराए जा रहे खेल कूद व लगातार पौध रोपण के कार्य को गति देने के लिए मैं अपनी ओर से पूरा सहयोग करूँगा। क्रायक्रम में अशोक कुमार पटेल जिला सचिव समाज वादी पार्टी वाराणसी ने भी सिरकत किया। ग्रीन गुरु जी ने सभी लोगो का स्वागत अभियान का कैप,मोमेन्टो,बैग व पौध देकर किया, अशोक कुमार पटेल ने अभियान को गति देने के लिए ग्रीन गुरु जी को 500 रुपये नगद व 11 हजार रुपये का केनरा बैंक का चेक प्रदान किया।सुबाष चन्द्र बोस जयंती के मनाने के साथ ग्रीन गुरु जी द्वारा 01
जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के
2036 वें दिन के क्रम में फाइकस के पौध का रोपण खेल मैदान के किनारे  किया गया।
 कार्य क्रम में भोला नाथ सिंह,ध्रुव बिन्दु सिंह,सुरेश चन्द्र सिंह,राम शकल सिंह,बेचन सिंह,बलवंत सिंह,विंध्यावासनी लहरी,विजय नारायण सिंह,द्वारिका प्रसाद सिंह,ओम शंकर सिंह,गजेंद्र सिंह,विनोद गिरी,पूनम गुप्ता,गुप्तेश सिंह,घन श्याम,अवधेश राम,अशोक कुमार, विमल सिंह,उमेश सिंह,कड़े कान्त दुबे,अशोक कुमार सिंह,राम नयन सिंह,मनीष सिंह विशाल सिंह ,दीलिप गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह,लालजीत सिंह व खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद थे।
   प्रथम दिवस की सम्पन्न प्रतियोगिता का परिणाम बालक संवर्ग के 200 मीटर की दौड़ में विकाश चन्द्र यादव, प्रथम,नायडू यादव,द्वितीय व कमलेश यादव , तृतीय पर रहे,800 मीटर की दौड़ में जितेन्द्र यादव ,रवि शंकर सिंह व सूरज यादव क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, 1500 मीटर की दौड़ में महेश कुमार पाल,रविशंकर ,विजय नाथ यादव तथा नायडू यादव ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया,गोला फेक में दीप नारायण सिंह प्रथम,सूरज कुमार यादव, द्वितीय व विजय सोनकर,तृतीय स्थान पर रहे।डिस्कस थ्रो में दीप नारायण सिंह, खेल क्रान्ति अभियान,प्रथम, ओम बीर शर्मा,द्वितीय तथा विजय सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाला फेक में दीप नारायण सिंह,प्रथम,सूरज कुमार यादव,द्वितीय व विजय सोनकर तृतीय स्थान पर रहे।
  बालिका संवर्ग की 200 मीटर की दौड़ में अन्तिमा राव,प्रथम,वर्षा,द्वितीय व कौशल भारती व रिया तृतीय रही,800 मीटर की दौड़ में गुंजा मौर्या प्रथम,ममता पाल,द्वितीय व वर्षा, तृतीय स्थान पर रही, 1500 मीटर की दौड़ में रिया,प्रथम,गुंजा ,द्वितीय व शिवानी पटेल तृतीय स्थान पर रही, गोला फेक में तनु पटेल,प्रथम,प्रियंका द्वितीय व गुंजा मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,डिस्कस थ्रो में प्रियंका , प्रथम,गुंजा मौर्या, द्वितीय व तनु पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,भाला फेक में गूंजा मौर्य,प्रथम,तनु पटेल,द्वितीय व सोनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  पैरा ( दिब्यांग) खिलाड़ियों की प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर विर सिंह,मथुरा ने गोला फेक में प्रथम तथा 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अश्वनी कुमार सिंह ने 100 मीटर की दौड़ में प्रथम तथा गोला फेक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनो खिलाड़ियों को ग्रीन गुरु जी ने कैप,मेडल व बैग देकर सम्मानित किया। कार्य क्रम का संयोजन व संचालन अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु ने किया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!