शुभकामनाये

राष्ट्रपति पदक व डीजीपी गोल्ड मेडल से सम्मानित होंगे आईजी पीयूष श्रीवास्तव

0 उनके सेवाकाल के दौरान विशिष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा मेडल
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेवा के आधार एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक सहित अन्य सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। इसी क्रम में विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर के आईजी पीयूष श्रीवास्तव को उनके विशिष्ट कार्य हेतु राष्ट्रपति पदक और डीजीपी पदक सहित कुल दो पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विंध्याचल मंडल में लॉकडाउन के दौरान इनके द्वारा अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से मिर्जापुर, सोनभद्र जैसे दुर्गम इलाकों में आम जनमानस तक खाद्यान्न  सहायता अन्य चुनौतीपूर्ण कार्य बहुत ही परिश्रम से किया गया।
 अपनी कार्यशैली को लेकर आईजी श्री श्रीवास्तव काफी लोकप्रिय  हैं और जनता की समस्याओं को बड़ी सहजता से सुनते हैं और उनका निराकरण करते हैं।
संक्षिप्त परिचय-
नाम:                       पीयूष श्रीवास्तव
पिता का नाम:.          स्व0 श्री आर0एस0 श्रीवास्तव
निवास:.                जनपद  देवगाॅव लालगंज आजमगढ़
जन्मतिथि:.              22.04.1961
शिक्षा:                   एम0ए0 (दर्शनशास्त्र)
प्रान्तीय सेवा:         पी0पी0एस0 वर्ष 1985
केन्द्रीय सेवा:         आई0पी0एस0-  वर्ष 2002
वर्तमान नियुक्ति-
पुलिस उपमहानिरीक्षक-दिनांक-02.06.2018
पुलिस महानिरीक्षक-दिनाक-01.01.2020
प्रथम नियुक्ति  इलाहाबाद (क्षेत्राधिकारी)
मुख्य नियुक्तियाॅ-
अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा, सम्भल
अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण आगरा
अपर पुलिस अधीक्षक, नगर गाजियाबाद, नोएडा, बुलन्दशहर, मुरादाबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सन्त कबीर नगर, सम्भल, बांदा, फिरोजाबाद, इटावा, बुलन्दशहर, कासगंज,
विशेष पारितोषिक पुरस्कारः-
सराहनीय कार्य हेतु राष्ट्रपति पदक दिनांक-26.01.2017
पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह(रजत) दिनंाक 15.08.2018
सेवाकाल की उपलब्धियाॅ-
1-कासगंज दंगे का सफल नियंत्रण
2-टैफिक नियंत्रण में विशेष रूचि, अपराध नियंत्रण, अन्य विवेचनाओं का समय से निस्तारण एवं 06 माह से अधिक की लम्बित विवेचनाओं के निस्ताण हेतु विशेष प्रयास।
3-सम्पूर्ण एफ0आई0आर0 पंजीकृत किये जाने पर बल एवं निर्बल वर्ग की सुरक्षा।
4-महत्वपूर्ण केसों की पैरवीकरण
5-पुलिस कर्मियों के वेतन, जी0पी0एफ0 आदि समस्याओं का निराकरण
6-पेंशनर्स के वेतन का पुनरीक्षण शत् प्रतिशत कराये जाने की कार्यवाही
7-जनता के प्रति सौहार्द्यपूर्ण वातावरण कायम रखते हुए सरकारी कार्यों का निष्पादन
8-परिक्षेत्र के अन्दर उ0प्र0 पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान को पुनर्जीवित करना एवं नियमित बैठक कराना, पेंशनरों के सुख-सुविधा के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!