खेत-खलियान और किसान

’’30 करोड़ पौधारोपण जन आन्दोलन 2021’’ हेतु जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

0 धरती की हरितमा बढ़ाने हेतु जन आन्दोलन का आहवाहन: जिलाधिकारी

मीरजापुर।

वृहद वृक्षारोपण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओ मे सम्मिलित है प्रदेश वनावरण एवं हरितियो को बढ़ाने हेतु वर्षा काल 2021 मे ’’ 30 करोड़ पौधारोपण जन आन्दोलन 2021’’ सम्पन्न किया जाना है। इसी संदर्भ मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक की गयी। प्रभागीय वनाधिकारी पी0एस0 त्रिपाठी ने बताया कि 30 करोड़ पौधरोपण की योजना मे वन महोत्सव 01 से जुलाई से 07 जुलाई की अवधि मे एक दिन मे 25 करोड़ वृक्षारोपण एवं शेष 05 करोड़ वृक्षारोपण वर्षा के अनुसार विभागवार आवंटित लक्ष्य किया गया हैं।

मीरजापुर जनपद इस योजना के संचालन हेतु कुल 27 विभागो को लगभग 67 लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। जिसमे से लगभग 55 लाख पौधे जुलाई प्रथम सप्ताह मे एक ही दिन मे तथा लगभग 11 लाख पौधे वर्षा के अनुसार वृक्षारोपण किया जायेगा। वन विभाग द्वारा रोपित किये जाने वाले पौधो की जियो टैंगिंग सुनिश्चित किये जाने हेतु मोबाइल एप ।तमळप्ै फनपबा ब्ंचजनतम का उपयोग करते हुये तत्सम्बन्धी कैशबोर्ड विकसित किया गया है।

जियो टैगिंग से तत्समय पौधो की निगरानी की जा सकेगी साथ ही पौधरोपण स्थल पर आसानी से पहुॅच कर जॉच हो सकेगी जिससे पौधरोपण की प्रामाणिकता और बढ़ जायेगी। इस एप द्वारा फोटो खींचते ही व सर्वर पर अपलोड हो जायेगी तथा इससे सेटेलाइट(गूगल अर्थ पर) तत्काल ही देखा जा सकता हैं। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियो को एप डाउनलोड कराते हुसे उसकी कार्य प्रक्रिया को समझाते हुये डेमो दिखाया गया। इस अभियान द्वारा हरित पट्टी, लैण्ड बैंक, औषधि वाटिका आदि संकल्पना को साकार किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने सभी विभागो एवं जनता से धरती की हरितमा बढ़ाने हेतु ’’ 30 करोड़ पौधारोपण जन आन्दोलन 2021’’ मे बढ़चढ़ कर सहभागिता करने का आहवाहन किया हैं। बैठक मे अपर जिलाधिकारी (वि/रा) यू0पी0 सिंह, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!