स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के सदस्यों ने किया ध्वजारोहण

मिर्जापुर।

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन मिर्जापुर द्वारा नगर के प्लाजा गार्डेन में पूर्व वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में अथिति के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव एवं संगठन के प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल ने भारत देश को आजादी दिलाने में वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष रजनीकांत राय एवं जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने भारत मां की स्वतंत्रता में अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद कर नमन किया।

प्रदेश महामंत्री रविंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष युवा रजनीकांत राय, मण्डल उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, राजन यादव, रवि गुप्ता, अनूप गुप्ता, आशुतोष केसरवानी, अभिषेक जायसवाल, मनोज सेठ, अभिषेक साहू, नीतीश सिंह, अभिलाष श्रीवास्तव, सत्यनारायण कसेरा, अखिलेश अग्रहरी, संजय गुप्ता, बाबा गुप्ता, अभिषेक अग्रहरी, सरफराज अहमद, अभिनव विश्वकर्मा, ऋषि शुक्ला, सौरभ यादव, जिसान अहमद, फरीद कमर, प्रकाश निषाद, किशन चौरसिया, पवन कसेरा, मुकेश केसरी आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!