स्वतंत्रता दिवस

अपना दल (एस) कार्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

मिर्जापुर। 
अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष इं० राम लौटन बिंद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विकास भवन रेलवे दक्षिणी गेट के सामने पथरहिया रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस झंडारोहण का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह हम सभी भारत वासियों के लिए गौरव एवं हर्ष का दिन है।
    आजादी के 75 वें वर्ष में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है और विश्व में अपना परचम लहराया है। अपना दल (एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष व वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल जी ने मिर्जापुर में चौतरफा विकास किया है। साथ में केंद्रीय पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय गीत के उपरांत समापन किया।
       झंडारोहण के दौरान अनुसूचित मंच जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद कनौजिया, आई टी मंच जिलाध्यक्ष हेमंत बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अशोक पटेल, भटौली जोन कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज बिंद, कुलदीप पटेल, श्याम कुमार दुबे आदि लोग उपस्थित रहें।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!