News

भाजपा के मझवां विधान सभा के समस्त मंडल अध्यक्षो की बैठक सम्पन्न

0 मझवां विधान सभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मौजूदगी में पाँचो मंडलो कि बैठक में

० पहाड़ी,कछवा,मझवां,सिटी उत्तरी और सिटी दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष रहे शामिल

० यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन के आवाज को भी रेडियो के माध्यम से सुना

पड़री।
मझवां विधानसभा के भाजपा के मंडल अध्यक्षो की बैठक पहाड़ी मंडल के पड़री स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पर रविवार को मझवां विधान सभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह के मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।जिसमें मझवां विधान सभा के पाँचो मंडल अध्यक्षो के साथ साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता सामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मझवां विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत व कार्यकर्ता परिचय का आयोजन किया गया। इसके बाद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की आवाज को बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने रेडियो के माध्यम से सुना।

बैठकमें मझवां विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने पाँचो मंडल अध्यक्षो से वार्ता कर उनके उनके मंडलो के विषय मे जाना और कहा की कार्यकर्ता और पदाधिकारी सभी को अपने अपने दायित्वों एवं कार्यो का निर्वहन अच्छे तरीके से समयानुसार करना चाहिए।जिससे पार्टी को बल और मजबूती मिले,इसके बाद उन्होंने प्रत्येक मंडलो में बूथ अध्यक्ष व सेक्टर अध्यक्षो के संख्या व स्थिति से भी अवगत हुए।

बूथ सत्यापन के दौरान प्रभारी ने पहाड़ी ब्लॉक के पड़री स्थित बूथ संख्या 317 का सत्यापन किया।बैठक में भाजपा के मंडल प्रभारी निर्मला राय,प्रदेश कार्यसमिती सदस्य उत्तर मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह,राकेश पांडेय,विद्याधर तिवारी,जिला सहमीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष पहाड़ी राजेश कुमार सोनकर,मझवां मनोज सिंह,कछवा मनोज पांडेय,सिटी उत्तरी महेश गुप्ता,सिटी दक्षिणी सुजीत सिंह,अशोक मौर्य,प्रह्लाद जायसवाल समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी बैठक में सामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!