क्राइम कंट्रोल

मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

0 विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के भिन्न-भिन्न स्थानों से नाजायज गाँजा व हेरोइन बरामद, 04 गिरफ्तार

Vindhy News Bureau, Mirzapur.

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर आशीष तिवारी द्वारा मादक पदार्थ में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल के निर्देशन में मुखबीरी सूचना के आधार विन्ध्याचल पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते अमरावती चौराहा, बड़ा बगीचा तिराहा एवं दिवान घाट से कुल तीन अभियुक्तों को 12 ग्राम हेरोइन व 600 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण 
1. शेट्टी उर्फ संतोष पुत्र स्व0 भैरो प्रसाद नि0बावली चौराहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को 06 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ बावली चौराहा से गिरफ्तार किया गया।
2- गेरु पासी पुत्र स्व0 मुन्नर पासी नि0बड़ा बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को 600 ग्राम नाजायज गाँजा के साथ बड़ा बगीचा से गिरफ्तार किया गया।
3- शीतल सोनकर पुत्र गरीब सोनकर नि0 बरौधा कचार थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर को 06 ग्राम नाजायज हेरोईन के साथ दीवान घाट से बजे गिरफ्तार किया गया।

इसके साथ ही थाना विन्ध्याचल में पंजीकृत मु0अ0सं-197/18 धारा 379, 411 भा0द0सं0 में वांछित अभि0 नागा पुत्र स्व0 गरीब नि0 नई बस्ती मुकुन्द बाँध थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गेरु पासी एक शातिर गाँजा विक्रेता है इसके विरुद्ध जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है, जिसका ड्रग्स माफिया पंजीकरण सं0-22/17 है व हिस्ट्रीशीट सं-70/A है ।

कुल बरामदगी-

12 ग्राम हेरोइन, 600 ग्राम गाँजा नाजायज व 200 रुपये नगद

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
उ0नि0 राकेश कुमार वर्मा थाना विन्ध्याचल
कां0 सचिन राय चौकी विन्ध्याचल धाम थाना विन्ध्याचल
उ0नि0 श्री राजेश कुमार चौबे प्रभारी चौकी विन्ध्याचल धाम थाना विन्ध्याचल
कां0 चन्दन मिश्रा थाना विन्ध्याचल

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!