मिर्जापुर

सम्भाजन के बाद मिर्जापुर में होगे 2141 मतदेय स्थल, आज के बाद नही स्वीकार होगा कोई आपत्ति व सुझाव

0 जिला रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो के द्वारा सम्भाजन जाॅचोपरान्त दी गयी रिपोर्ट

0 जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलो के साथ बैठक कर सम्भाजन की दी गयी जानकारी

0 दो सितम्बर को आयोग को भेजी जायेगी रिपोर्ट

मीरजापुर। 

निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलो का सम्भाजन लगभग 1500 मतदाताओ के आधार पर दिये गये निर्देश के क्रम में आज जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो एवं प्रमुख राजनैतिक दल के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर सम्भाजन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम समयबद्ध है।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो के द्वारा अधिकतम 1500 मतदाओ के के आधार पर मतदेय स्थलो के सम्भाजन से सम्बन्धित दिये गये रिपोर्ट पर पूर्व में राजनैतिक दल के पदाधिकारियो के साथ बैठक कर आपत्ति/सुझाव आज दिनांक 31 अगस्त 2022 तक मांग की गयी थी, परन्तु कोई आपत्ति सुझाव किसी द्वारा प्रस्तुत नही किया गया। एक राजनैतिक सदस्य के आज बैठक में एक आपत्ति दिया गया जिसका तत्काल निराकरण करा दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि कोई आपत्ति व सुझाव प्राप्त न होने पर यह माना जायेगा कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो के द्वारा सम्भाजन प्रक्रिया को सभी राजनैतिक दलो की सहमति हैं। उन्होने बताया कि सम्भाजन की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग दिनांक 02 सितम्बर 2022 को प्रेषित कर दी जायेगी।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पहले एक बूथ पर अधिक 1200 मतदाता आयोग द्वारा निर्धारित किये गये थे अब निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलो को 1500 वोटर पर सम्भाजन/बाटने का निर्देश दिया गया है। सम्भाजन का कार्य आयोग दिशा निर्देश के क्रम में 01 अगस्त 2022 से चलाया जा रहा था। जिसके क्रम में सभी विधानसभाओ के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो में मतदेय स्थलो का अधिकतम 1500 वोटर के आधार पर सम्भाजन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी हैं।

उन्होने बताया कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो के द्वारा सम्भाजन कार्य के उपरान्त प्रस्तुत किये गये रिपोर्ट के आधार पर जनपद में 2268 मतदेय स्थलो के स्थान 2141 मतदेय स्थल प्रस्तावित किया गया हैं जिसे निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।  उप जिला निर्वाचन/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल के द्वारा बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र 395-छानबे ( आ0जा0) में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान मतदेय स्थलो की संख्या 466 है तथा सम्भाजन के उपरान्त प्रस्तावित 444 मतदेय स्थल प्रस्तावित किये गये हैं।

।

इसी प्रकार 396-मीरजापुर में वर्तमान मतदेय स्थल संख्या 451, प्रस्तावित मतदेय स्थलो की संख्या 421, विधानसभा क्षेत्र 397-मझवा में वर्तमान मतदये स्थलो की 472 के स्थान पर प्रस्तावित मतदेय स्थलो की संख्या 442, विधानसभा क्षेत्र 398-चुनार में वर्तमान मतदेय स्थलो की 434 के स्थान पर प्रस्तावित मतदेय स्थलो की संख्या 409 तथा विधानसभा क्षेत्र 399-मड़िहान में 445 वर्तमान मतदेय स्थलो की संख्या के सापेक्ष प्रस्तावित मतदेय स्थलो की संख्या 425 की गयी हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी लालगंज विजय नारायण सिंह, तहसीलदार चुनार श्रीमती नूपुर सिंह, सदर अरूण गिरी के जिला अध्यक्ष अपना दल (एस) राम लौटन बिन्द, भारतीय जनता पार्टी के पदाािधकारी चन्द्रांशु गोयल, समाजवादी पार्टी जिला महामंत्री  नागेन्द्र तिवारी, सहित अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहें।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!