बाढ की विभीषिका

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में कराया जा रहा है कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, बेहतर साफ सफाई के भी दिये गये निर्देश

0 विधायक नगर के द्वारा हरसिंहपुर व मल्लेपुर में वितरित किया गया राशन किट

मीरजापुर। जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के द्वारा प्रत्येक प्रभावित गाॅव में स्वयं निगरानी करते हुये सम्बन्धित अधिकारियो को प्रत्येक स्तर राहत वितरण कार्य के निर्देश दिये गये हैं। प्रभावित ग्रामो में स्वयं जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी सदर व चुनार के द्वारा निरन्तर निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया जा रहा हैं। प्रभावित को राशन किट व लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा हैं। इसी प्रकार प्रभावित पशुओ को भी प्रत्येक स्तर राहत पहुॅचाने के निर्देश दिये गये हैं।

।

अपर जिलाधिकारी वि/रा0 शिव प्रताप शुक्ल ने जानकारी देते हुये बताया कि जनपद में आज दिनांक 03.09.2022 को जनपद मीरजापुर में बाढ़ की स्थिति का विवरण गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर 76.724 मीटर, गंगा नदी का खतरे का जलस्तर 77.724 मीटर गंगा नदी का वर्तमान जलस्तर 4.00 बजे – 72.94 मीटर, जलस्तर मे घटोतरी का दर (-) 2.00 से0मी0 प्रति घण्टा, गंगा नदी खतरे के जलस्तर से 4.784 मीटर एवं चेतावनी जलस्तर से 3.784 मीटर नीचे है। राहत कार्य के बारे में बताया कि तहसील सदर में प्रभावित ग्राम कुल 146 ग्राम प्रभावित हैं एवं सभी गांव मे केवल फसल प्रभावित है। तहसील सदर मे वर्तमान में किये जा रहे राहत कार्य बाढ़ प्रभावितो में कुल 24058 लन्च / डिनर पैकेट एवं 740 राशन किट वितरित किये जा चुके हैं।

तहसील सदर मे 14 बाढ़ चैकियां क्रियाशील है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों मे बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है। इसी प्रकार तहसील चुनार के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि प्रभावित ग्राम कुल 116 ग्राम प्रभावित हैं एवं सभी गांव में केवल फसल प्रभावित है। तहसील चुनार मे राहत कार्य में तहसील चुनार में बाढ़ प्रभावितों में कुल 6230 लन्च / डिनर पैकेट एवं 910 राशन किट वितरित किये जा चुके हैं। तहसील चुनार में 23 बाढ़ चैकियां कियाशील है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों मे बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है।

जनपद स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम मे किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए निम्नांकित दूरभाष संख्या 05442253630, 256357 पर सूचना दी जा सकती है । मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी, मीरजापुर द्वारा बाढ़ प्रभावितों के मध्य राहत राशन किट वितरित की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बाढ़ उपरान्त फैलने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों मे दवाइयों का छिड़काव, क्लोरीन टैबलेट एवं ओ०आर०एस० पैकेट का वितरण किया जा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।

अधिशासी अधिकारी नगरपालिका एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे संकामक बीमारियों की रोकथाम हेतु कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, फागिंग एवं अन्य आवश्यक साफ- सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा द्वारा बताया गया कि तहसील सदर के हरसिंहपुर एवं मल्लेपुर के बाढ़ पीड़ितो को  विधायक नगर रत्नाकर मिश्र द्वारा गाॅव में पहुॅचकर राशन किट का वितरण किया गया। उन्होने बताया कि बाढ़ के जल स्तर घटने के बाद संक्रामक बीमारियों के रोकथाम हेतु बाढ़ प्रभावित ग्राम सभाओ में दवाओ का छिड़काव कराया जा रहा हैं। इसी क्रम में मझवा विकास खण्ड के बरैनी, नरायनपुर विकास खण्ड के शेरपुर व नियामतपुर, कोन विकास खण्ड के ग्राम पंचायत चील्ह सहित अन्य ग्राम सभाओ में कीटनाशक दवाईयों को छिड़काव व साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!