जन सरोकार

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शहर के चेतगंज और शिवपुर वार्ड में किया बड़े नलकूप का उदघाटन

◆ दोनों वार्डो में पानी की समस्या होगी दूर,एक हजार घरों तक पहुँचेगा पानी

मीरजापुर।

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शुक्रवार की शाम पालिका के अधिकारियों,सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में नगर के दो वार्डो चेतगंज और शिवपुर में बड़े नलकूप का उदघाटन किया।बता दे दोनों वार्डो में बड़े नलकूप लगने से पानी की समस्या दूर होगी,लगभग एक हजार घरों तक पानी पहुँचने से पानी की समस्या दूर होगी।

इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि चेतगंज वार्ड में 7.5 MH और शिवपुर वार्ड में 15 MH पावर का बड़ा नलकूप की सौगात दी गयी है।दोनों वार्डो में बड़े नलकूप लग जाने से पानी की समस्या का अंत हुआ है।सरकार द्वारा जहा हर-घर नल योजना के तहत पानी की समस्या को दूर करने का बहुत बड़ा प्रयास कर रही है।वार्डो में हर घर पाइप लाइन बिछने का कार्य अपने अंतिम चरण में है।

वार्डो में पहले से ही बोरिंग और मिनी नलकूप और बडे नलकूप लगवा कर नगर में पानी की समस्या को खत्म किया गया है।लोगो से अपील है कि जल ही जीवन के सिद्धांत पर पानी का दुरुपयोग न करे।जल हमारी अमुल्य सम्पदा है,इसको संरक्षित करने का प्रयास हम सभी को करना चाहियें।

इस मौके पर सभासद पति लाल जी वर्मा,सभासद जाहिद अख़्तर ,अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, जलकल अभियन्ता सुधीर वर्मा, व कृष्ण कुमार सिंह,रोहित जायसवाल,शिवम अग्रहरी,दिलीप यादव अभिषेक यादव,विकास गुप्ता रमई बिंद विकास दुबे गणेश विश्वकर्मा नन्हे निषाद,मोहित गुप्ता अनिल जायसवाल राहुल चौधरी हरिबाबू यादव राजू मोदनवाल मिताई गुप्ता संजय विश्वकर्मा सुमित गुप्ता,नितिन कसेरा अंशु केशरवानी अंशुधन उपाध्याय सुधीर दीपक शेखर जायसवाल, रवि गुप्ता सप्तमी निषाद विजय निषाद ,भोलानाथ महेन्दर निषाद राजू शर्मा , जितेंदर शर्मा अजय खत्री,धर्मराज साहनी, रवि निषाद, सुनील निषाद, अजय निषाद,सुमित ,सोनू गुप्ता ,आदित्य जायसवाल ,आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!