स्वास्थ्य

शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ मानव ही समाज और देश के नव निर्माण में सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है: मनोज श्रीवास्तव

मीरजापुर।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ मानव ही समाज और देश के नव निर्माण में सकारात्मक भूमिका अदा कर सकता है। उक्त उदगार भाजपा प्रदेश कार्य समिति सद्स्य मनोज श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। वह चील्ह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को गोद लेने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 2 टीबी के मरीजों को भी गोद लिया । कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवा लोगों को मिलती रहें। इसके लिए चिकित्सालयों को गोद लेकर समुचित जांच और उपचार की देख रेख की जिम्मेदारी दी गई है।

स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. धीरज जायसवाल ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को निःशुल्क जॉच और दवा की व्यवस्था हैं। इसके अलावा प्रतिमाह 5 सौ रुपया खानपान के लिए दिया जा रहा है। यह रकम सीधे मरीज के खाते में भेजा जाता है। भारत को टीबी मुक्त कराने के पहल में हर जागरूक नागरिक को पहल करनी चाहिए।

इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वागत किया। श्री श्रीवास्तव ने टीबी के मरीजों से वार्ता कर इलाज के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डा. जे.के. जायसवाल, डा. राजनाथ, उमेश सिंह, दीपक श्रीवास्तव, राम कुमार तिवारी, गौरव दूबे, इंद्रपति, चंद्र प्रकाश, संतोष गुप्ता, करण जायसवाल एवं गुलाब सेठ आदि मौजूद थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!