आपका समाज

कसेरा समाज ने सहस्त्रबाहु जयन्ती पर निकाली शोभायात्रा, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल बतौर मुख्य आतिथि हुए शामिल

मीरजापुर।

कसेरा समाज के हैहयवंशी कसेरा युवा संघ द्वारा श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु महाराज की जयन्ती पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गयी। इस शोभायात्रा में नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जहा कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र और मोती की माला पहना कर स्वागत किया।नपाध्यक्ष ने सहस्त्रबाहु भगवान की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस शोभायात्रा में हर्षोल्लास के साथ बड़ी संख्या में युवा,पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। बता दे वाल्मीकि रामायण के अनुसार अर्जुन भगवान विष्णु के अवतार दत्तात्रेय के परम भक्त थे। कई सालों तक कठिन तपस्या करने के बाद जब दत्तात्रेय प्रसन्न हुए तो अर्जुन ने वरदान में उनसे 1 हजार भुजाएं मांग ली। इससे उसका नाम सहस्त्रबाहु अर्जुन हो गया।वे अपने काल के श्रेष्ठ योद्धाओं में से एक थे। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, एक बार रावण युद्ध की इच्छा से सहस्त्राबाहु के पास गया। नर्मदा नदी को देख रावण वहां शिवजी की पूजा करने लगा, तभी अचानक नदी के स्तर तेजी से बढ़ाने लगा। रावण ने जब इसका कारण जानना चाहा तो पता चला कि सहस्त्राबाहु ने खेल ही खेल में नर्मदा का प्रवाह रोक दिया है। रावण ने सहस्त्रबाहु अर्जुन को युद्ध के लिए ललकारा। रावण और सहस्त्रबाहु अर्जुन में भयंकर युद्ध हुआ। पराक्रमी सहस्त्रबाहु अर्जुन ने रावण को बंदी बना लिया।

इस मौके पर अध्यक्ष शिवांशु कसेरा, संरक्षक महेश वर्मा, सीताराम कसेरा, महामंत्री नितेश कसेरा, समर्पित कसेरा, पूर्व अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह, डॉ०अनुराग कसेरा, हरिशंकर कसेरा, कृष्ण कुमार कसेरा, भोलानाथ, आशुतोष, दिनेश, जयराम कसेरा, स्वरूप सिंह कसेरा, आलोक, अतिन जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!