आगमन

कैबिनेट मंत्री नंदी का भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियो ने किया जोरदार स्वागत

0 बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर प्रधान संघ पहाड़ी ने सौंपा पत्रक

पड़री, मिर्ज़ापुर।

औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार नंद गोपाल गुप्ता नंदी का विकास खंड पहाड़ी के मोहनपुर पहाड़ी पर जोरदार स्वागत समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ में वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय केसरी रहे। कार्यक्रम संयोजक राकेश दुबे भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पहाड़ी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन विजय नारायण तिवारी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इस मौके पर सामील रहे।

ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी इन्द्र बहादुर पांडेय, प्रधान संघ के जिलाप्रभारी रामदेव सरोज के नेतृत्व में प्रधान संघ पहाड़ी ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष व्यासजी बिंद एवं अन्य प्रधानों द्वारा एकत्रित होकर बीडियो के स्थानांतरण से संबंधित पत्रक मंत्री को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इंद्र पांडेय जिला अनुसूचित मोर्चा महामंत्री दीपक वर्मा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजना कुशवाहा सिटी दक्षिणी सुनीता भिंड सिटी उत्तरी अनीता प्रजापति युवा मोर्चा के जिला मंत्री शशांक जैन जी अंबिका सिंह पूर्व मंडल महामंत्री अशोक मौर्या जी पूर्व जिला मंत्री मंडल उपाध्यक्ष पहाड़ी प्रह्लाद जायसवाल पवन सिंह पटेल प्रधान अनिल कुमार सिंह,राकेश यादव,रामसागर भारती, अमलेश कुमार समेत विकास खण्ड पहाड़ी के दर्जन भर प्रधान समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने मंत्री जी का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!