मिर्ज़ापुर। होमगार्ड के जवानों की प्रासंगिकता दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। होमगार्ड के जवान जहाँ भी ड्यूटी करते हैं, वह बड़ी तन्मयता के साथ जिम्मेदारी का निर्बहन करते है। उपरोक्त जानकारी देते हुये होमगार्ड कमान्डेंट बी0 के0 सिंह ने बताया कि दिल्ली में एमसीडी के चुनाव में ड्यूटी निभाने के लिए 6 रोडवेज बसों से दिल्ली के लिए मंगलवार को कॉन्टिजेंट इंचार्ज के साथ रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली जाने के लिए होमगार्ड के जवान पूरी तैयारी व ठंढी को देखते हुए पूरी व्यवस्था के साथ रवाना किया है। होमगार्ड कमाण्डेन्ट बी0 के0 सिंह ने बताया कि दिल्ली एमसीडी चुनाव कुशल पूर्वक सम्पन्न कराने में अच्छी भूमिका व ततपरता के साथ ड्यूटी निभाने के आवश्यक निर्देश दिया गया है। प्रत्येक होमगार्ड जवानों को इसके लिये 1458 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा।
दिल्ली में एमसीडी चुनाव में शांति व्यवस्था के लिये मिर्जापुर से 240 होमगार्ड जवान रवाना
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





