घटना दुर्घटना

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध राजगीर मिस्त्री ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

0 ससुराल से आने के बाद राजगीर मिस्त्री तुरंत झूल गया फाँसी पर।
पड़री, मिर्ज़ापुर।
पडरी थाना क्षेत्र गढ़ईया नाला (अकसौली) गांव निवासी राजगीर मिस्त्री ने मंगलवार को सायं पारिवारिक कलह से ऊबकर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुँची पड़री पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। घटना के विषय मे बताया जा रहा हैं की गांव निवासी रमेशचंद पुत्र स्व छोटेलाल उम्र करीब 40 वर्ष अपने मकान में छत की कुंडी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुँची पड़री पुलिस शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राजगीर मिस्त्री मंगलवार को ही अपने ससुराल समोगरा से घर आया और फाँसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर लिया।मिस्त्रि की पत्नी सवित्रि देवी अपने तीन लड़के व दो लड़कियां को लेकर घटना के समय समोगरा स्थित अपने माइके ही थी। गाँव मे चर्चा रहा की राजगिर मिस्त्री रमेश चंद  पत्नी की बीमारी की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहता था। उक्त घटना से मृतक की पत्नी व बच्चे समेत घर के अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!