घटना दुर्घटना

पेड़ गिरने से घायल हुए दंपति, हालत गंभीर

राजगढ़, मिर्जापुर
राजगढ़ थाना क्षेत्र के पटेल नगर बाजार मे घोरावल मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप अचानक गोमती पर पेड़ गिरने से उसकी चपेट में वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कोनभरूहवा निवासी 70 वर्षीय निर्मल मौर्या पुत्र रंगू अपनी पत्नी गिरिजा देवी (62) के साथ पटेल नगर बाजार के पेट्रोल पंप के समीप गोमती में चाय पान का दुकान खोल कर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे बेर का पेड़ अचानक गोमती पर गिर गया। गोमती के अंदर बैठे वृद्ध दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। गोमती भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती पति की हालत में सुधार है, लेकिन पत्नी गिरजा देवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है। आरोप है कि गांव नदीहार निवासी एक व्यक्ति बेर के पेड़ की जड़ काटकर उसमें आग लगा दिया जिसके कारण बेर का पेड़ गोमती पर गिर गया! जिसके कारण गिरजा देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है और गोमती पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर सामान भी नष्ट हो गया है! राजगढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पेड़ स्वयं गिरा या उसे कोई काट रहा था, इसकी जांच की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!