News

गंदगी पर होगा जुर्माना, चार मार्च से चलेगा अभियान: ईओ अंगद गुप्ता

मिर्जापुर। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 10तक डोर टू डोर अभियान के तीसरे चरण में खुले में कूड़ा फेकने वाले, गंदगी करने वालो, सड़क पर मकान निर्माण से निकले मलबो को फेकने पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। बता दे पहले चरण प्रे में जहा पालिका द्वारा लोगो को डस्टबिन रखने, सफाई रखने के लिए कई जागरूकता अभियान चलाया गया था।इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, निजी संस्थाओ के द्वारा भी लोगो की सहभागिता कर जागरूक किया गया था।

शासन के निर्देश पर आगामी चार मार्च से शहर को गंदा करने वालो को चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी। सड़क पर कूड़ा फेकने पर सौ रुपए, सड़क पर निर्माण से निकले मलबे को फेकने पर 750 रुपया का जुर्माना किया जायेगा। सड़कों पर पेड़ो के कतरन, छाल, उद्यान अपशिष्ट फेकने पर 75 रुपया, मांस का अपशिष्ट फेकने वाले को 300 रुपया माह के हिसाब से  जुर्माना वसूल किया जायेगा।

इस मौके पर ईओ अंगद गुप्ता ने कहा है की नगर को स्वच्छ रखने के लिए शासन द्वारा बड़े स्तर पर अभियान चलाकर प्रयास किया जा रहा है। 10तक डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत चार मार्च से शहर में गंदगी करने वालो, सड़कों पर कूड़ा फेकने वालो के खिलाफ कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूल किया जायेगा। इसीलिए ऐसे लोग कार्यवाही से बचने के लिए घरों और दुकानों में डस्टबिन रखे और नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग करे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!