राष्ट्रीय

देवरहा हंस बाबा आश्रम मे हनुमान जी को संघ प्रमुख ने लगाया 51 मन लड्डू का भोग; मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर निर्माणाधीन विन्ध्य कारिडोर का किया अवलोकन

0 विन्ध्यधाम मे दर्शन पूजन कर राष्ट्र मंगल की की कामना

0 निर्माणाधीन विन्ध कॉरिडोर के निर्माण कार्य का भी किया अवलोकन

मिर्जापुर।

विंध्य क्षेत्र की सुरम्य पहाड़ी बीच अवस्थित देवरहा बाबा आश्रम में मंगलवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हनुमान जी की विधि विधान से पूजा आराधना एवं अनुष्ठान कर राष्ट्र मंगल की कामना की। पवन पुत्र हनुमान जी की वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कर मोहन भागवत ने 51 मन लड्डू का भोग लगाया। इसके बाद उन्होने माता विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन किया।

सोमवार को सायं लगभग 5 बजे पहुचे मोहन भागवत मिर्जापुर के देवरहा बाबा आश्रम में करीब 17 घंटे तक रुके। सोमवार को सायंकाल आश्रम में पहुंचे मोहन भागवत ने देवरहा हंस बाबा के साथ सत्संग किया। इस दौरान सनातन संस्कृति, राष्ट्र धर्म एवं मानव धर्म समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। रात्रि विश्राम कर मंगलवार को मोहन भागवत कलयुग के साक्षात देव कहे जाने वाले हनुमान जी की भक्ति में लीन हो गए।

वेद एवं पौराणिक मंत्रों के बीच हनुमान जी की आराधना कर पूजन अर्चन किया। देव की स्तुति कर 51 मन लड्डू का भोग लगाया गया। पूजन अर्चन और प्रसाद ग्रहण कर मोहन भागवत ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता विंध्यवासिनी के धाम में हाजिरी लगाई। मंदिर परिसर में ही विराजमान त्रिदेवियों का दर्शन पूजन कर नमन किया। दर्शन पूजन के बाद उन्होंने निर्माणाधीन विन्ध कॉरिडोर के निर्माण कार्य को भी देखा।

माना जा रहा है कि संघ के वरिष्ठ जो से यहां उन्होंने पूर्वांचल की राजनीतिक फीजा को समझी। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों की स्थिति जानने की कोशिश की। हालांकि मोहन भागवत का यह दौरा राजनीतिक परिदृश्य से काफी अहम माना जा रहा है। पूजा और सत्संग करने के बाद संघ प्रमुख मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर गए। मोहन भागवत के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। आम नागरिकों के साथ ही उन्होंने प्रवास और आराधना के दौरान मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!