ज्ञान-विज्ञान

जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन 6 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में होगा आयोजित

मिर्जापुर।  

विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश (विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन)द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 क में दी गयी व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य  होगा कि वह वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानव वाद और ज्ञानांर्जन तथा सुधार की भावना का विकास करे। इसी के द्रष्टिगत  ग्रास रुट लेवल पर बच्चो में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उतपन्न करने, तार्किक क्षमता, कल्पनाशीलता उनमें वैज्ञानिक पद्धति के कार्य कलापो एवम वैज्ञानिक व्यक्तित्व विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इसी के दृष्टिगत विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी 2023 के अवसर पर जनपद,मंडल,एवम राज्य स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता हेतु जनपद स्तर पर जिला अधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव, जिला सूचना अधिकारी सदस्य, जिला समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब सदस्य नामित किये गए है।

जनपद में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु जिला अधिकारी द्वारा सहमति प्रदान की गई है। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 एवम 11 के छात्र एवम छात्रा, पॉलिटेक्निक, आई टी आई एवम असंगठित क्षेत्र के नवप्रवरतको को आमंत्रित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 9 एवम 11 के 90 मॉडल,एवम इंजीनियरिंग के छात्रों के 10 मॉडल प्रदर्शित होने अनिवार्य है। यदि इंजीनियरिंग के छात्र उपलब्ध नही है तो 9 एवम 11 के 100 मॉडलों में से 15 मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित किये जायेंगे।

जनपद स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक सदस्य सचिव जिला विज्ञान क्लब द्वारा सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यो, पॉलिटेक्निक, आईटी आई के प्रधानचार्य को भी पत्र भेजे गए है जिससे अधिक से अधिक प्रतिभगिता हो सके। पत्र में प्रत्येक विदयालय से कम से कम 5 मॉडल की प्रतिभगिता अनिवार्य की गई है। यह प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया मिर्जापुर के मैदान में 6 मार्च को 10 बजे से तीन बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस आशय की सूचना जिला विज्ञान क्लब समन्यवक सुशील कुमार पांडेय ने देते हुए बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की मुख्य थीम वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान निर्धारित किया गया है। इसका उप विषय ड्रोन टेक्नोलॉजी, प्राकृतिक एवम जैविक खेती, रोबोटिक्स, सेंसर टेक्नोलॉजी, नैनो टेक्नोलॉजी और नैनो मटीरियल्स, स्टेम सेल टेक्नोलॉजी, बायो एनर्जी, सोलर एनर्जी, हाइड्रोजन फ्यूल सेल एनर्जी, आर्टिफीसियल इंटीलीजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग, मेटावेर्स, इलेक्ट्रॉनिक वेहिकल्स, चार्जिंग स्टेशन, मिसाइल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरटी आदि पर आधारित मॉडल तैयार किये जाने है। मंडल स्तर की भी प्रतियोगिता जनपद में ही आयोजित की जाएगी।

जनपद स्तर पर तीन प्रतिभगियों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 3000, द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 2000 तृतीय पुरस्कार हेतु 1000 रुपये प्रदान किये जायेंगे। साथ ही प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भी दिए जाएंगे। अन्य सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रतिभगिता प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जनपद स्तर में मॉडल का मूल्यांकन करने हेतु मूल्यांकन तकनीकी समिति गठित की गई है, जिसमे चार सदस्य बनाये गए है।उनके द्वारा मूल्यांकन कर 15 मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित किये जायेंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!