अभिव्यक्ति

विन्ध्याचल दर्शनार्थ आए वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी; राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर बोल गये बडी बात

0 हम कानूनी राय लेंगे, पॉलिटिकल लड़ाई लड़ेंगे, जनता के दरबार में जाएंगे।
मिर्जापुर।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी अपनी बेटी के साथ शनिवार को विंध्याचल धाम पहुंचे। जहां मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए राहुल गांधी के संसद सदस्यता खत्म को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि इस भाजपा की जितनी आलोचना की जाए वह कम है। कोर्ट के फैसले का वर्गीकरण कर रही है। अपर कास्ट, बैकवर्ड, शेड्यूल कास्ट में। हमारे चार लोग अपील तैयार कर रहे हैं, जो विलंब हो रहा है, जजमेंट गुजराती में है।

कहाकि न्यायपालिका और न्यायालय के प्रति पूर्ण सम्मान व्यक्त करते हुए मैं कहना चाहता हू कि न्यायालय में गलत तथ्य रखकर एक ऐसा निर्णय कराया गया है जो गलत तथ्यों पर आधारित है।, “तर्कों पर आधारित नहीं है, अगली अपीली में यह खारिज हो जाएगा और राहुल गांधी की सदस्यता  बहाल होगी। ऐसी तानाशाही सरकार को रोकने के लिए विपक्ष को एक मंच पर आना होगा।” लोकसभा चुनाव भले ही अभी एक साल होने में हो, मगर सभी पार्टियों को सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा। आरोप लगाया कि इस देश में लोकतंत्र खतरे में है जो लोग ऐसा महसूस करते हैं, उन्हें एक मंच पर आना होगा। तानाशाही को रोकने के लिए आगामी चुनाव के लिए वक्त की जरूरत और आवश्यकता है।

उन्होने कहाकि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि जब अध्यक्ष लोकसभा एवं सभापति राज्यसभा आसन पर आसींन होते हैं, तो मंत्री से लेकर उनके सांसद तक सदन में हंगामा करने लगते हैं और सदन की कार्यवाही नहीं चलने देते हैं। राहुल गांधी जी को नहीं बोलने देते हैं। जब उन्होंने नियम 375 के अंतर्गत स्पष्टीकरण देने के लिए अध्यक्ष लोकसभा से मिलकर उनसे समय मांगा, तो भारतीय जनता पार्टी के ही एक विधायक द्वारा कर्नाटक में दिए गये एक भाषण को आधार बनाकर न्यायालय में गलत तथ्य रखकर एक ऐसा निर्णय कराया गया है, जो गलत तथ्यों पर आधारित है।

पत्रकारों ने सवाल किया कि कांग्रेस का अगली रणनीति क्या है तो उन्होंने कहा पहला हम अपील में जाएंगे हमारी तरफ से अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान साहब, विवेक तनख्वाह और कपिल सिब्बल सभी लोग अपील तैयार कर रहे हैं। जो विलंब हो रहा है, जजमेंट गुजराती में है। डेढ़ सौ पेज गुजराती में हैं। सुप्रीम कोर्ट तब स्वीकार करता है, जब इंग्लिश में होगा। उम्मीद है कि सोमवार को फाइल हो जाएगा। इसके साथ कि हम कानूनी राय लेंगे, पॉलिटिकल लड़ाई लड़ेंगे, जनता के दरबार में जाएंगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, सुधाकर तिवारी, राम सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान, दीपचंद जैन, शिव शंकर चौबे, अमिताभ पांडे, मुकुल तिवारी, अरुण तिवारी, सुरेश यादव, संजय तिवारी, अनिल पांडे, गोरख पांडे, भूपेंद्र शुक्ला, जफर इकबाल, कृष्ण गोपाल चौधरी, इश्तियाक अंसारी, आशीष दुबे, सिराज अहमद, द्वारका पाल, अनुज दुबे, कमलेश दुबे, मनीष दुबे, बऊ पाठक, अंकुर श्रीवास्तव, श्यामधर उपाध्याय  विजय दुबे पहाड़ी आदि साथ रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!