नगर निकाय चुनाव

यूपी नगर निकाय चुनाव: महिलाओं के लिए 288, ओबीसी को 205, एससी को 110, एसटी के लिए 02 सीटें आरक्षित: देखे उत्तर प्रदेश की सभी सीटो पर आरक्षण की स्थिति

0 मिर्जापुर और अहरौरा मे लडेगे अनारक्षित प्रत्याशी: चुनार नगरपालिका मे पिछड़ी, कछवा नगर पंचायत मे पिछड़ी महिला होगी चेयरमैन

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के लिए नगर निगमो के महापौर व नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी आरक्षण के लिए सरकार द्वारा जारी अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। ऐसे मे आरक्षण सूची की अधिसूचना जारी करते हुए आपत्तिया मांगी गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां लगा सकेंगे। वहीं, महिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं, 760 निकायों में चुनाव होगा। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में छह सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का शहर वाराणसी नगर निगम के महापौर का पद अनारक्षित कर दिया गया है। वही विन्ध्याचल मंडल मे मिर्जापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष का पद अनारक्षित, जबकि चुुनार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका परिषद अहरौरा का भी अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है।

नगर निकायो के महापौर के आरक्षण की स्थिति पर गौर करे तो
आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर  पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर व मेरठ पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या व मथुरा-वृंदावन को अनारक्षित रखा गया है।

नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के आरक्षण की स्थिति देखे तो
अछनेरा आगरा अनुसूचित जाति महिला, एतमादपुर आगरा पिछड़ा वर्ग, टूंडला फिरोजाबाद अनारक्षित, मैनपुरी महिला, शमसाबाद आगरा पिछड़ा वर्ग, सिरसागंज फिरोजाबाद अनारक्षित, शिकोहाबाद फिरोजाबाद महिला, सीकरी आगरा पिछड़ा वर्ग महिला, कोसी कलॉ मथुरा अनारक्षित, मारहरा एटा अजा महिला, हाथरस अजा, सिकंदराराऊ हाथरस अनारक्षित, खैर अलीगढ़ अनारक्षित, सोरों कासगंज अनारक्षित, जलेसर एटा पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगंज एटा अनारक्षित, कासगंज महिला, एटा महिला, गंजगुंडवारा कासगंज अनारक्षित, अतरौली अलीगढ़ पिछड़ा वर्ग, भरवारी कौशांबी अजा महिला, मंझनपुर कौशांबी अजा, बिंदकी फतेहपुर पिछड़ा वर्ग महिला,  बेल्हा प्रतापगढ़ अनारक्षित, फतोहपुर अनारक्षित,  बिलरियागंज आजमगढ़ अजा महिला,  मऊनाथभंजन मऊ अनारक्षित, आजमगढ़ व बलिया अनारक्षित, मुबारकपुर आजमगढ़ पिछड़ा वर्ग महिला, पुवायां शाहजहांपुर, बिसौली बदायूं व बिल्सी बदायूं अनारक्षित, बदायूं व पीलीभीत महिला, पूरनपुर पीलीभीत अनारक्षित, नवाबगंज बरेली का अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित रखा गया है।

इसके अलावा बीसलपुर पीलीभीत को महिला, दातागंज बदायूं पिछड़ा वर्ग, सहसवान बदायूं अनारिक्षत, तिलहर शाहजहांपुर व फरीदपुर बरेली पिछड़ा वर्ग, जलालाबाद शाहजहांपुर अनारक्षित, बहेड़ी बरेली पिछड़ा वर्ग महिला, ककराला बदायूं अनारक्षित, खलीलाबाद संतकबीर नगर अनारक्षित, सिद्धार्थनगर अनारक्षित, बांसी सिद्धार्थनगर पिछड़ा वर्ग महिला, अतर्रा बांदा अजा महिला, बस्ती महिला, राठ हमीरपुर, चित्रकूटधाम कर्वी अनारक्षित, चरखारी महोबा पिछड़ा वर्ग, हमीरपुर अनारक्षित, बांदा महिला, नवाबगंज गोंडा अनारक्षित, कर्नलगंज गोंडा पिछड़ा वर्ग महिला, बलरामपुर अनारक्षित, गोंडा व बहराइच महिला, भिनगा श्रावस्ती अनारक्षित, नानपारा बहराइच पिछड़ा वर्ग, उतरौला बलरामपुर अनारक्षित, जायस अमेठी अजा महिला, गौरीगंज अमेठी व अकबरपुर अंबेडकरनगर अनारक्षित, जलालपुर अंबेडकर नगर पिछड़ा वर्ग, नवाबगंड बाराबंकी महिला, रुदौली अयोध्या, टांडा अंबेडकरनगर पिछड़ा वर्ग, सुल्तानपुर अनारक्षित तथा महाराजगंज के अध्यक्ष पद को अजा महिला के लिए आरक्षित किया गया है। अन्य नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्ष के लिए भी आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!