News

यूपी भाजपा सह प्रभारी पद से हटाकर बिहार भाजपा सह प्रभारी नियुक्त किये गये सुनील भाई ओझा

मिर्जापुर।

मिर्जापुर में गड़ौली धाम आश्रम को लेकर विवादों में आए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील भाई ओझा को राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश से हटा दिया है। ओझा को बिहार में पार्टी का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बुधवार को ओजा को यूपी से हटाने और बिहार की जिम्मेदारी देने का आदेश जारी कर दिया।

सुनील भाई ओझा को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाकर काशी क्षेत्र में तैनाती दी गई थी। करीब छह-सात वर्ष काशी क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्होंने मिर्जापुर जिले में गड़ौली धाम के नाम से आश्रम बनाया। उन पर आरोप लगे थे कि वह आश्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग लेते हैं।

काशी क्षेत्र में चर्चा आम थी कि भाजपा में टिकट या संगठनात्मक पद प्राप्त करने के लिए गड़ौली धाम में हाजिरी लगाना आवश्यक है। बीते महिनो मे आश्रम में बेटियों के सामूहिक विवाह के नाम पर लोगो से सहयोग लेने और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में माफिया ब्रजेश सिंह के साथ मंच साझा करने के बाद ओझा को लेकर विवाद बढ़ गया था।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों और सरकार के मंत्रियों को गड़ौली धाम आश्रम न जाने का फरमान सुनाया था। साथ ही किसी भी तरह का सहयोग न करने की हिदायत दी थी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!