धर्म संस्कृति

रामभक्ति में रंगा रहा शहर, चहुंओर रही जय जय श्रीराम की गूंज; 5 लाख से अधिक भक्त हुए शामिल, सांसद मनोज तिवारी ने कहा गौरव यात्रा

0 मनोज तिवारी ने सीताराम सीताराम भजन के साथ ही मंदिर अब बनने लगा है तथा बाड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा गाकर लोगों को अपने संस्कार संस्कृति के रंग में लगवाया डुबकी

मिर्जापुर।

दशरथ नंदन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर नगर में प्रदेश का विशाल भव्य शोभायात्रा पूरी शानों शौकत के साथ निकाला गया। यात्रा में भगवा परिधान और पगड़ी बांध कर युवाओं का जत्था पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहा था। विंध्य धाम में शक्ति की साधना करने वाले भक्त राम नवमी पर राम की भक्ति में मग्न हो उठे। नगर के प्रमुख मार्गो को भगवा पताका से सजाया गया था। हर 100 – 150 मीटर की दूरी पर साउंड बाक्स लगाने की होड़ देखी गई। लाउड स्पीकरों पर बज रहे भजन भगवान श्रीराम का गुणगान कर रहे थे। भक्ति गीतों की गूंज से पूरा नगर राममय हो गया।

विशाल शोभायात्रा कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल व कार्यक्रम संयोजक रवि शंकर साहू के नेतृत्व में संगमोहाल से निकल कर नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में भगवा ध्वज लहराते हुए युवाओं का विशाल समूह चल रहा था।  सिर पर पगड़ी, माथे पर तिलक और जुबां पर जय श्रीराम का उद्घोष नगर को राममय बना रहा था। विभिन्न स्थानों पर राम भक्तों के लिए लोगों ने स्वेच्छा से स्टाल लगाकर फलाहार, शर्बत और पानी का वितरण किया। जगह जगह स्वागत द्वार बनाया गया था। शोभायात्रा में मिर्जापुर जनपद के अलावा प्रयागराज सोनभद्र वाराणसी और भदोही के डीजे वाहन शामिल हुए।

दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह महज शोभायात्रा नहीं बल्कि गौरव यात्रा है, 500 वर्ष तक चले संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम का मन्दिर लगभग बन चुका है। फरवरी 2024 से लोग मंदिर में दर्शन कर पायेंगे। उन्होंने सीताराम सीताराम भजन के साथ ही मंदिर अब बनने लगा है तथा बाड़ी शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा गाकर लोगों को अपने संस्कार संस्कृति के रंग में डुबकी लगवाया।

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर से ही माता विंध्यवासिनी की कृपा से मेरी सफलता की यात्रा शुरु हुई है। यहा के रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम संयोजक रविशंकर साहू, अध्यक्ष अनिल बरनवाल एवं कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल ने मनोज तिवारी को विंध्य कारिडोर का मॉडल भेंट किया। जिसकी सुंदरता देख गदगद भाजपा नेता मनोज ने उसे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को दूसरे ही माँ का प्रसाद मानकर भेंट करने को कहा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल, शोभायात्रा समिति अध्यक्ष अनिल बरनवाल, विद्या भूषण दूबे, संतोष गोयल, गुंजन गुप्ता साहू, शिखा अग्रवाल, संतोषी निषाद आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

शोभायात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक रविशंकर साहू एवं कार्यक्रम प्रभारी मनोज दमकल ने किया। सेवा कार्य में सर्व व्यवस्था प्रमुख महेश तिवारी, मंत्री विनय मिश्रा अंकज, कोषाध्यक्ष राज माहेश्वरी,बजरंग दल संयोजक प्रवीण मौर्य, सह संयोजक शिवांशु सिंह, सुरक्षा प्रमुख गोपाल केसरवानी, सह सुरक्षा प्रमुख पवन उमर, विशाल मालवीय एवं राहुल दुबे, नितिन विश्वकर्मा, इन्दू गुप्ता आदि तत्पर रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!