आरोप-प्रत्यारोप

प्रधानों ने सेक्रेटरी के खिलाफ मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगा उच्चाधिकारियों से किया शिकायत

अहरौरा, मिर्जापुर।

नारायनपुर विकास खंड के बैकुंठपुर, रैपुरिया, निजामुद्दीनपुर, भोरमारमाफी व बेगपुर ग्राम पंचायत के प्रधानों द्वारा सेकेट्री अर्चना सिंह के खिलाफ मनमाने ढंग से कार्य करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिक़ायत किया है। ग्राम प्रधानों का आरोप है कि सेकेट्री अर्चना सिंह व अश्वनी सिंह नारायणपुर विकास खंड में लगभग पंद्रह वर्षों से जमे हुए हैं और एक ही विकास खंड में लंबे अरसे से जमे होने के चलते मनमाने ढंग से नियम विरुद्ध कार्य करते रहते हैं।

वही प्रधानों का आरोप है कि दोनो सेकेट्री का रुतबा इतना है कि नारायणपुर विकास खंड में पच्चीस फीसदी से अधिक की ग्राम पंचायतो का पदभार संभाले हुए हैं। ग्राम प्रधान अराधना देवी ने बताया कि सेकेट्री अर्चना सिंह अपने मनमाना कार्य करती रहती है। ग्राम सचिवालय पर सेकेट्री को रहना चाहिए लेकिन किसी भी ग्राम पंचायत में दोनो सेकेट्री नही बैठते हैं। न ही उनके द्वारा शासन के निर्देशानुसार कार्य किया जाता है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि अगर दोनों ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ़ कार्यवाही नहीं होता है तो वह धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।

वही इस संबंध में बीडीओ नारायनपुर शिव नारायन सिंह ने बताया कि काफी लंबे अरसे से सेकेट्री अर्चना सिंह जमी हुई है। लेकिन ट्रांसफर पोस्टिंग उनके अधिकार क्षेत्र में नही आता। जिस वजह से प्रधानों के शिकायत पर उनके द्वारा कार्यवाही नहीं किया गया है। प्रकरण की जानकारी उचाधिकारियो के संज्ञान में है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!