नगर निकाय: चुनावी चकल्लस

चेयरमैन पद के निर्दल प्रत्याशी मनोज श्रीवास्तव सहित 14 भाजपा नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित 

मिर्जापुर।  

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह चौधरी के आदेशा एवं जिला कमेटी की संस्तुति पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप मे 6 वर्षों के लिए भाजपा से 14 लोगो को निष्कासित किया गया है।

निष्कासन की कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने रविवार को पत्र जारी करके की।

निष्कासित नेताओ मे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल है। खास बात यह कि मनोज श्रीवास्तव लंबे अर्से से भाजपा एवं आनुषगिक संगठनों के साथ पार्ट  सिद्धांत के अनुसार कंधा मिलाकर चलने का काम कर रहे थे। विगत चुनावों में उन्हें मौका नहीं मिल सका। ऐसे में उन्होंने इस बार भाजपा से बगावत करके निर्दल प्रत्याशी के रूप में निकाय चुनाव मे नामांकन कर दिया।

निष्कासितओ मे मनोज श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा निवासी लालडिग्गी, लायन्स स्कूल के पास, आनन्द श्रीवास्तव जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, झन्नालाल मौर्य जिला कार्यकारिणी सदस्य, रवि साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा, मनोज दमकल मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा टंडन पुरी कॉलोनी, चन्दन जायसवाल मण्डल अध्यक्ष पिमो नगर पश्चिमी, डॉ0 सुरेश कसेरा, शिवकुमार पटेल, सुरेश मौर्य, गुंजन गुप्ता जिलामंत्री महिला मोर्चा, अंकुर श्रीवास्तव मण्डल मंत्री भाजपा नगर पूर्वी, आशीष अग्रहरी मंडल मंत्री भाजपा, अहरौरा, राजेश जायसवाल पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा मंगरवारी, नगर पंचायत कछवा, विजय गुप्ता पूर्व मण्डल महामंत्री भाजपा शामिल है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!