छानबे विधानसभा उपचुनाव- 2023

जनता को गुमराह करने काम कर रही है भाजपा: नरेश उत्तम पटेल 

ड्रमंडगंज, मिर्जापुर।

विकास खंड के रतेह चौराहा पर रविवार को विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने  सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहाकि भारतीय जनता पार्टी उद्योगपतियों और बड़े व्यापारियों की पार्टी है।

फासिस्टवादी लोग देश को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।कहा कि हिंदुस्तान की 132 करोड़ आबादी के पास भारत की कुल पूंजी का 27 प्रतिशत हिस्सा है। कहा कि अमीरी और गरीबी की खांई बढ़ती जा रही है किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। किसान अपनी फसलों का मूल्य नही पा रहा है।

भाजपा द्वारा किसानों का अपमान करने का काम किया जा रहा है। लाखों किसान धरने पर बैठे, लेकिन सरकार ने उनकी मांग नही मानी सैकड़ों किसान धरना के दौरान शहीद हो गए। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि का किसानों को मुआवजा नही मिल पा रहा है। धर्म और जाति के आधार पर काम हो रहा है धर्म की आड़ में अधर्म का इस्तेमाल हो रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से नारा दिया कि झूठ की पोल खोलेगी कीर्ति कोल प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति कोल के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इसके पूर्व सभा को भदोही के विधायक जाहिद बेग, पूर्व विधायक रमेश दुबे, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल प्रत्याशी कीर्ति कोल जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मेघनंद चौरसिया,भानु तिवारी, त्रिवेणी मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!