नगर निकाय चुनाव

भारत के विकास के लिए वार्डो और निकाय में भी एनडीए-भाजपा की ही सत्ता जरूरी: अनुप्रिया पटेल

0 अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर सर्वाधिक मतों से हर वार्ड जीतेगी भाजपा: श्यामसुंदर केशरी

मिर्जापुर। 

नगर के भोला गार्डन में भारतीय जनता पार्टी नगर पालिका परिषद द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक वार्ड से बूथ समिति, पन्ना प्रमुख वार्ड, नगर और जिला पदाधिकारी हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए। सभी वार्ड के सभासद प्रत्याशी भी सैकड़ो की संख्या में अपने समर्थकों के साथ सम्मिलित हुए।

सम्मेलन को बतौर मुख्यथिति केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने संबोधित करते हुए कहाकि इस समय पूरे विश्व की निगाहें भारत की तरफ़ हैं और सम्पूर्ण भारत के विकास के लिए हमे वार्ड और निकाय में भी एनडीए और भाजपा की ही सत्ता चाहिए। अतः आप सभी कार्यकर्ता अपना पूरा समय वार्ड में दे और सभी पप्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करे।

जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहाकि भाजपा इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर सर्वाधिक मतों से हर एक वार्ड जीतेगी। अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी ने कहाकि भाजपा ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया हैं ऐसा सिर्फ भाजपा में ही हो सकता हैं।

कार्यक्रम में नगर विधयाक रत्नाकर मिश्र, निकाय प्रभारी अनिल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जगदीश पटेल, मनीष गुप्ता, रवि पांडे, आनंद सिंह, हारिसंकर पटेल, दिनेश तिवारी, श्याम सिंह, आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!