अभिव्यक्ति

भाजपा के अंदर अंतर्द्वंद है: भ्रष्टाचार उजागर ना हो पाए, इसके लिए धन एवं बाहुबलियों का गिरोह है सक्रिय: मनोज श्रीवास्तव

मिर्जापुर।

नगर पालिका को नरक पालिका बनाने के लिए नगर पालिका में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। नगर पालिका प्रशासन 5 वर्ष तक भूमाफिया बन कर काम करता रहा। इसके अलावा वाटर कूलर, स्ट्रीट लाइट समेत तमाम कार्यों में जमकर लूटपाट की गई। लिहाजा नगर पालिका को नरक पालिका में तब्दील कर दिया गया। यहां तक कि लोगों को जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए भी दो-दो वर्ष दौड़ लगाना पड़ा। यह आरोप नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवार मनोज श्रीवास्तव ने पत्रकारों से वार्ता करते व्यक्त किया।

उन्होंने कहाकि चंद्रदीपा वार्ड के ककरहवा में भू माफियाओं को संरक्षित करते हुए लाभ देने के लिए चौड़ी सड़क को सकरी कर दिया गया। शेष बची सरकारी सड़क को प्लाटिंग कर बेंच दिया गया। नगरपालिका की हर कुर्सी पर आलसी घुसखोरों को बैठाया गया। भाजपा के अंदर अंतर्द्वंद है। भ्रष्टाचार उजागर ना हो पाए, इसके लिए धन एवं बाहुबलियों का गिरोह सक्रिय है। जो स्थानीय स्तर पर भाजपा संगठन में हावी है। लोकप्रिय कार्यकर्ताओं को किनारे बैठा दिया जाता है या बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

ट्रीपल इंजन की सरकार कहकर जनता से ब्लैकमेलिंग की जा रही है। भ्रम फैलाया जा रहा है कि विकास के लिए धन नहीं दिया जाता, तो लखनऊ जाकर धन लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि गृहकर के नाम पर लंबी लूट की जा रही है। नामांतरण में गृहकर कई गुना बढ़ा कर जबरन वसूली की जा रही हैं। पूरी नगरपालिका इस भ्रष्टाचार की गंगोत्री में स्नान कर रही है। कहा कि तमाम भ्रष्टाचार की जांच कराया जाएगा।

बच्चे किलकारी भर सकें, नौजवान दौड़ सके व बुजुर्ग टहल सकें ऐसा पार्क बनाया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कोचिंग चलाई जाएगी। मजदूर, रिक्शा व ठेला वालों के लिए सीता रसोई चलाया जाएगा। नगरपालिका के गिरते ढहते स्कूलों को चमकाने के काम किया जाएगा। इसके अलावा योग पार्क व युवाओं के लिए अत्याधुनिक व्यायामशाला बनाया जायेगा।

मंडल के कारपोरेट जगत से सीएसआर फंड से तमाम सुधार का काम नगर में चारों ओर कराया जाएगा। पक्का घाट को लाइट एवं साउंड से सुसज्जित कर पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। घंटाघर को उसकी पारंपरिक और रचनात्मक शैली में चमकाया जायेगा। महिलाओं के लिए बाजार में पिंक टायलेट बनाया जायेगा। इस मौके पर अरुण मिश्र, शैलेंद्र अग्रहरि, रविशंकर साहू, मनोज दमकल,संजय अग्रवाल एवं कृतार्थ बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!