नगर निकाय चुनाव

निकाय चुनाव मे रोड शो के जरिये भाजपा का शक्ति प्रदर्शन;  बुलडोजर संग सडक पर निकली महिलाएं, प्रभारी मंत्री नंदी बोले-  ट्रिपल इंजन सरकार से ही नगर का विकास तेज़ी से हो पाएगा

0 मिल रहा हर वर्ग और समाज का निरंतर सहयोग: अनुप्रिया

मिर्जापुर। 

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी के समर्थन में वृहद रोड शो का आयोजन नगर के लालडिग्गी स्थित पं दीनदयाल चौराहा से किया गया। सर्वप्रथम केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, विधायक रत्नाकर मिश्र और भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केशरी ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की।

कड़क धूप में भी रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच आपार ऊर्जा और जोश देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोग इस रोड शो में सम्मिलित हुए।  उपस्थिति नागरिकों को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहाकि एनडीए प्रत्याशी श्याम सुंदर की जीत पक्की हैं। इन्हें हर वर्ग और समाज का सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा हैं। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी सभी से श्याम सुंदर केशरी और सभी वार्ड भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार से ही नगर का विकास तेज़ी से हो पाएगा।

रोड शो में बुलडोजर चर्चा का विषय रहा, जिस पर महिलाएं पूरे रास्ते खड़ी रही, तो वही डीजे और नगाड़े की धुन पर सभी लोग पूरे रास्ते झूमते रहे।

रोड शो पं दीनदयाल चौराहा से शुरू होकर लालडिग्गी, के.बी. कॉलेज, नारघाट, त्रिमोहनी, बसनही बाजार, घंटाघर,बाटा चौराहा, गिरधर चौराहा, बदली कटरा, शिव इंटर कॉलेज, पंसारी टोला, टटहाइ रोड, इमरती रोड, भैसहिया टोला, गणेशगंज,मुकेरी बजार, गुरहट्टी होते हुए बिनानी गेस्ट हाउस पर सम्पन्न हुआ।

विंधायक रत्नाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह , विनीत सिंह, मनोज जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, मनीष गुप्ता, श्याम  सिंह, अशुकान्त चुनाहे, अनिल श्रीवास्तव, विकेश्वर सिंह, संतोष गोयल, शुशील मुसद्दी, ऋतु केशरी, उमा बरनवाल, पिंकी सिंह सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

भाजपा प्रत्याशी के अलावा विहिप बजरंग दल का किसी अन्य को समर्थन नही: विद्या भूषण दुबे

मिर्जापुर।  

विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष विद्या भूषण दुबे ने नगर के एक लान मे आयोजित प्रेस वार्ता मे कहाकि विहिप बजरंग दल और सभी आनुसंगिक संगठन भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर केशरी के समर्थन मे तन मन धन से जुटे है। स्पष्ट किया कि विहिप अथवा आनुसंगिक संगठन किसी अन्य प्रत्याशी को कत्तई समर्थन नही किया गया है।

कार्यकर्ता पदाधिकारीगण का आह्वान किया कि पूर्ण समर्पण के साथ लगकर भाजपा प्रत्याशी के लिए पूरी ताकत झोंके ताकि अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज कराए। साथ ही कर्नाटक मे विहिप पर लगे प्रतिबंध के प्रति कडी आपत्ति जताते हुए हर स्तर पर विरोध के लिए कहा। इस दौरान विहिप के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, आरएसएस के पूर्व प्रांत सह कार्यवाह सोहन लाल श्रीमाली आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!