नगर निकाय चुनाव

केन्द्रीय मंत्री, कमिश्नर, नगर विधायक सहित डीएम सीडीओ ने लाईन मे लगकर किया मतदान 

मिर्जापुर।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में मिर्जापुर नगरपालिका परिषद की मतदाता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री, जिले की सांसद व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने पंडित गुप्त राम इंटरमीडिएट कॉलेज शुक्लहा पर अपना मतदान समय सुबह 10 बजे मतदान स्थान 85 पर किया। पोलिंग संख्या 14 बरौधा पर पहुचे मंडलायुक्त श्री मुथुकुमार स्वामी बी. ने अपने मताधिकारका प्रयोग किया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने अपने पत्नी के साथ बूथ पर पहुचकर आम मतदाता की तरह मतदान कर समभाव का संदेश दिया और सेल्फी भी खीचा।

बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर स्वयं महिलाओं की लाईन में कतारबद्ध होकर वोट डालने के लिए अपने नम्बर का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने इंतजार किया और नंबर आने पर ही अपना मतदान किया। स्वय का वोट डालने के बाद पिंक/महिला बूथ पर सेल्फी प्वाइंट पर पहुुुची व स्वयं का सेल्फी लेती हुई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आसपास महिलाओ कोो सेलफी के प्रति प्रेरित किया।

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा फतहा प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया गया। मतदान के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के द्वारा कछवा नगर पंचायत के अंतर्गत विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया गया।

जिला मंत्री भाजयुमो मीरजापुर ई० विवेक बरनवाल एवं उनकी पत्नी जिला कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी शिप्रा बरनवाल ने प्राथमिक विद्यालय बड़ी बसही पर बूथ नंबर 147 पर पहुंचकर मतदान किया।

बूथो पर चक्रमण करते रहे सभी अधिकारी

मिर्जापुर।

सुबह ठीक सात बजे से कमिश्नर डीआईजी डीएम एसपी सहित सभी अधिकारी निकाय चुनाव मतदान केन्द्रो पर शान्तिपूर्ण मतदान के दृष्टिगत निरीक्षण के लिए निकले। नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल तरकापुर मतदान केन्द्र पर लगभग 90 वर्षीय वयोवृद्ध महिला मतदाता रामरथी देवी से मुलाकात कर वार्ता करती हुई जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने लोगो से कहाकि अधिक से अधिक मतदाता घरो से बाहर निकले और मतदान प्रतिशत बढाने का कार्य करे। नगर पालिका मीरजापुर में नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर ले बीएलओ ने ले जाने का कार्य किया।

नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने हेतु डीआईजी मिर्जापुर रेंज “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केद्रों/बूथों का निरीक्षण/भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश दिये गये।

पोलिंग बूथो का निरीक्षण करते हुए अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने भी मातहत को निर्देशित किया। पीडीएनडी इंटर कालेज एवं प्राथमिक विद्यालय दरगाह चुनार के मतदान स्थलों का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह व उपजिलाधिकारी नवनीत सेहरा साथ उपस्थित रहे।

नगरपालिका अहरौरा के पोलिंग बूथ पर भी पहुंच कर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया। यहा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे। चुनार संवाददाता के अनुसार वार्ड सं० 1 लालदरवाजा, नैपुरवा (चमरान बस्ती में) वोटरो को रोके जाने की सूचना पर एडीएम सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम नवनित सेहारा, कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन तत्काल बस्ती में पहुंचे। मतदाताओं से निर्भिक होकर मतदान करने का अपील किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!