यूपी स्पेशल

9 जून को राजधानी लखनऊ से होगी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द: बी पी सिंह रावत

लखनऊ/मिर्जापुर। 

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की आवाज हर स्तर से  हर रोज बुलन्द कर रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है, जहा 16 लाख से भी अधिक एनपीएस कार्मिक है। राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड पंजाब हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है, अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुनय विनय करते हुए तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जो 9 जून से आरंभ होगा।

 

10 जून और 11 जून दोपहर को  हजरतगंज गांधी प्रतिमा से पैदल चलकर  जिलाधिकारी कार्यालय लखनऊ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पुरानी पेंशन बहाली मांग के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कि शांति पूर्ण धरना कार्यक्रम की मुख्य भूमिका प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक यादव, प्रदेश महामंत्री विमलेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष  घनानंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत सिंह चौहान को सौंपी गई है।

 

धरना कार्यक्रम 9 जून सुबह से दिन रात चलेगा, जो 11 जून शाम को समाप्त होगा । हजरत गंज गांधी प्रतिमा धरना स्थल पर शांति पूर्ण रूप से पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की जाएगी, जिसमे प्रदेश के सभी जिलों से सभी विभागों से शिक्षक अधिकारी डाक्टर नर्स स्वास्थ्य कर्मी सफाई कर्मी बैंक कर्मी पुलिस कर्मी रेलवे कर्मी सभी एनपीएस कार्मिकों की सिर्फ एक मांग पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की जाएगी।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने प्रदेश के सभी कार्मिक संगठनो के पदाधिकारियों एवं सभी एनपीएस कार्मिक साथियों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा है। प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी संगठनो एवं एसोसिएशन द्वारा कार्यक्रम का जबरदस्त समर्थन किया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!