News

भाजयुमो ने “महासम्पर्क अभियान” के तहत मझवां विधानसभा के पहाड़ी मंडल में निकाली बाईक यात्रा

मिर्जापुर।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो “महासम्पर्क अभियान” के तहत मझवां विधानसभा के पहाड़ी मंडल में बाईक यात्रा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सिद्धार्थ मिश्रा (मोंटी) जी के नेतृत्व में निकाली गयी।

पहाड़ी मंडल अध्यक्ष राकेश दुबे की अध्यक्षता मे बाईक रैली पहाड़ा रेलवे स्टेशन से प्रारम्भ हुआ। रैली सिकरी पैड़ापूर होते हुए भगेसर ग्राम सभा में पहुचकर समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ता नौ साल बेमिसाल के नारे बुलंद कर रहे थे।

मंडल मंत्री रोहित पांडेय के आवास पर चौपाल लगाया गया। मंडल अध्यक्ष राकेश दूबे ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से शहर, गांव, गली, इलाके और बूथ तक पहुच कर भाजयुमो मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन – जन तक पहुंचाएगा।

साथ में जिला कार्यक्रम संयोजक अमरेश केशरी, जिला शोध प्रमुख शिवम पांडेय, सिटी दक्षिणी अध्यक्ष चंदन सिंह, कौलेश्वर मौर्य, अखिलेश मौर्य वीरेन्द्र जी लव कुश जी जितेन्द्र जी एवं सभी देवतुल्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!