News

जन्म दिवस पर नगर मे निकली प्रभु यीशु के जन्म की झांकी; हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे सेन्टा

मिर्जापुर।  

सेन्ट मेरीज स्कूल मिर्जापुर में प्रभु ईशु के जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के फादर जैकब बोना डि-सूजा तथा सिस्टर सुशीला के देखरेख मे स्कुल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत – करते हुए प्रभु ईशु के जन्म का सुन्दर नाटक प्रस्तुत कर बच्चों ने समाज में सत्य, अहिंसा और भाईचारे का वातावरण उत्पन्न करने पर विशेष बल दिया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने अभिभाषण में प्रभु ईशु के जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अन्त में फादर जैकब बोना डिसूजा ने प्रभु ईशु के जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए प्रभु ईशु को दीन दुखियों और गरीबो का मसीहा कहा। अन्त में सेन्टा क्लाज के द्वारा नृत्य करते हुए बच्चों को टॉफी का उपहार दिया गया। शहर में प्रभु येसु के जन्म की भव्य सुन्दर झॉकी भी निकाली गयी। गुरुवार को दोपहर 3 बजे सेंट मेरीज़ विद्यालय और सेंट मेरीज़ चर्च के संयुक्त तत्वावधान में किसमस के उपलक्ष्य में प्रभु येसु के जन्म की झॉकी निकाली गयी झांकी के द्वारा समस्त मिर्जापुर की जनता को क्रिसमस और नये साल की शुभ कामनाएँ दी गयी।

फादर जैकब बोना डिसूजा ने बताया कि 24 दिसंबर 2022 को संत मेरीज़ चर्च में शाम को 8 बजे और 25 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे प्रभु येसु के जन्म दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रभु येसु की पूजा और अराधना होगी। तत्पश्चात सभी को क्रिसमस केक भी बॉट दिया जायेगा। डिसूजा ने जनपदवासियों से निवेदन किया है कि लोग समय पर इस कार्यक्रम में आवें और कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु का दर्शन करें।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!