शोक संवेदना

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिवंगत पूर्व लोकसभा संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता बिंद्रा विश्वकर्मा के घर पहुँचकर जताया शोक

सुपुत्र राम कुमार विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा को बंधाया ढांढस

मीरजापुर।
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री एवं मीरजापुर जनपद की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने जनपद के नगर विधानसभा क्षेत्र के बथुआ निवासी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा के पूज्य पिताजी, भाजपा के पूर्व लोकसभा संयोजक व पूर्व नगर अध्यक्ष आदरणीय बिंद्रा विश्वकर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि श्री विश्वकर्मा जी के निधन से जनपद की राजनीति को अपूरणीय क्षति पहुंची हैं। श्री बिंद्रा जी मृदुभाषी, कुशल संगठन कर्ता, ईमानदार छवि के समर्पित कार्यकर्ता एवं शानदार व्यक्तित्व के धनी के रूप में जाने जाते थे।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने ईश्वर से परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद, भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, नगर जिला अध्यक्ष महिला मंच अर्चना अग्रहरि, जोन अध्यक्ष डॉ श्याम कुशवाह, जोन अध्यक्ष राजेश मौर्य, आरिफ अली मंसूरी, प्रशांत शुक्ला आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!