जन सरोकार

भारत विकास परिषद की ओर से 300 जरूरतमंदो मे कंबल वितरित

मिर्जापुर। कोन विकास खंड के पखवैया ग्राम स्थित संकठा प्रसाद वैद्य संस्कृत महाविद्यालय परिसर में रविवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब 300 लोगों को कंबल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति अनिल सिंह ने सेवा कार्य की सराहना की। उन्होने कहाकि समाज सेवा का कार्य समाज में एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव प्रदर्शित करता है, जो समाज को उत्थान की एक नई दिशा प्रदान करता है।

अनिल सिंह ने कहाकि असहायों और गरीबों में कंबल का वितरण करना एक बहुत ही पुण्य का काम है। एक यह के बेहतर कार्य है। बुजुर्गो और असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक बेहतर कार्य है। कहा कि माता-पिता को याद करने के साथ बुजुर्गो और गरीबों की सेवा करने से बड़ी बात नहीं हो सकती है। इस भाग-दौड़ की जिंदगी में कम से कम लोग समय निकालकर एक बेहतर कार्य कर रहे है। ऐसे मे भारत विकास परिषद और इसके कार्यकर्ता बधाई के पात्र है, मै उनके ऐसे सामाजिक कार्यो की सराहना करता हू।

परिषद के काशी प्रांत संगठन मंत्री ऋषि शुक्ला ने परिषद के सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि परिषद राष्ट्र समाज के उत्थान के लिए युवा पीढ़ी को जागृत करते हुए हर क्षेत्र में सेवा कार्य कर रहा है। सेवा समर्पण सहयोग से ही समाज को विकास के पथ पर ले जाया जा सकता हैं। प्रांत प्रकल्प प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि सेवा और सहयोग से ही समाज में प्रेम सद्भाव और समरसता भरा अपनत्व दिखाई पड़ता है।

कार्यक्रम में अनिल तिवारी, पूनम जैन, अभिनव अग्रवाल, मनोज जैन, अभय पुरवार, अरुण अग्रवाल, रोशन लाल, अखिलेश बहादुर सिंह, गोपाल कृष्ण सविता, पूर्व प्रधान रामजी दुबे, प्रधान कृपा शंकर उपाध्याय, जयशंकर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, उमेश तिवारी, मृत्युंजय त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, विवेक पांडेय, रामकुमार केसरवानी, रमेश त्रिपाठी एवं रोशन लाल आदि सेवा में लगे थे। अतिथियों का स्वागत संस्थाध्यक्ष जवाहर सिंह एवं आभार गोवर्धन त्रिपाठी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु नारायण मालवीय ने किया।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!