News

सपा लोहियावाहिनी अध्यक्ष कौशिक का जगह-जगह हुआ स्वागत

0 मंहगाई और बेरोजगारी भाजपा सरकार की कुरीतियो का परिणामः देवी प्रसाद चौधरी

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल ने कौशिक कन्नौजिया का जिलाध्यक्ष बनाया है। उनके जनपद आगमन पर गोपीगंज से श्रीपट्टी, चील्ह, शास्त्रीपुल, नटवां पुलिस चौकी, बथुआ तिराहा, बरौधा कचार, भरूहना, तहसील चौराहा, रमईपट्टी और सपा कार्यालय पर आदि जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। पार्टी कार्यालय लोयिहयाट्रस्ट पहुॅचने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। नौजवानो की भारी भीड़ उनके स्वागत में नजर आई।

जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी भाजपा सरकार की कुरीतियो का परिणाम है। भाजपा सिर्फ झूठे दावो और आकड़ो के सहारे विकसित भारत का सपना दिखा रही है। भाजपा सरकार ने किसानो की आय दुगुनी करने का वादा किया था। आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया बल्कि किसानो के उपयोग में आने वाली खाद, बीज व बिजली मंहगी कर दी। जनता भाजपा के चालाकियो से भली भांति परिचित हो गई है। जनता लोकसभा चुनाव 2024 में पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी को विजयी बनायेगी।

इस मौके पर स्वागत से अभिभूत समाजवादी लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष कौशिक कन्नौजिया ने कहा कि समाजवादी लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 रामकरन निर्मल ने जो हमे जिम्मेदारी सौपी है उसका मै बखूबी पालन करते हुए लोहियावाहिनी संगठन को नगर से लेकर ब्लाक स्तर तक मजबूत बनाने का काम किया जायेगा। आये हुए लोगो का हौसला आफजाई  करते हुए कहा कि आपके मान सम्मान पर आॅच आने नहीं दूॅगा और 2024 के लोकसभा चुनाव मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीताने का काम करूॅगा।

स्वागत करने वालो में मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, सुरेन्द्र सिंह पटेल, झल्लू यादव, सतीश मिश्रा, आदर्श यादव, श्याम अचल यादव, रंजीत फौजी, सोनू यादव, मेवालाल प्रजापति, सूरज यादव, रामगोपाल बिन्द, के के दूबे, नवाज अहमद, पंकज दूबे, जय दूबे, सूर्यकान्त सिंह, विजय सोनकर, नरेन्द्र यादव, आशीष पाण्डेय, रवि यादव, अरशद अली, जमाल अहमद, रामराज यादव, जयशंकर यादव, दीनानाथ प्रजापति, गणेश सिंह आदि शामिल थे।

पार्टी कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। नौजवान रोजगार के लिए पलायन कर रहा है, खाद, पानी, बिजली के लिए किसान परेशान है। इस सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। उन्होने लगे हाथ लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष कौशिक कन्नौजिया के बारे में कहा इनके बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कौशिक कन्नौजिया ने कहा कि छात्रो, नौजवानो की समस्याओ को लेकर संघर्ष छेड़ा जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!