News

निपुण बच्चों को सम्मानित कर परीक्षाफल वितरण किया गया; पास आउट बच्चों को दी गयी विदाई

मिर्जापुर।

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शनिवार को प्राथमिक विद्यालय जलालपुर विकास खण्ड सिटी में निपुण बच्चों का सम्मान समारोह, परीक्षा फल वितरण और पास आउट बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एआरपी अनिल त्रिपाठी ने मा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत इत्यादि का मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया। सभी निपुण बच्चों का माल्यार्पण किया गया और विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा मिलकर एक ज्योमेट्री बॉक्स एक कॉपी और अन्य पुरस्कार दिए गए।

प्रत्येक कक्षा में फर्स्ट सेकंड और थर्ड पोजीशन होल्डर को मेडल के साथ सम्मानित किया गया और कई बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा 5 में पास आउट सभी बच्चों को लंच बॉक्स गिफ्ट किया गया। अनिल त्रिपाठी द्वारा वहा उपस्थित सभी अभिभावकों को उनके कार्य एवं उत्तरदायित्वों के बारे में आगाह किया। बच्चों को रोज विद्यालय आने और रोज कुछ ना कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, सहायक अध्यापिका एकता तिवारी, पूनम त्रिपाठी, पूनम सिंह, सुनीता देवी, सभी लोगो ने अपनी अपनी कक्षा के बच्चो को रिजल्ट कार्ड और अन्य पुरस्कार वितरित किए। सभी अध्यापकों को अच्छा कार्य करने के लिए एआरपी अनिल त्रिपाठी द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन विद्यालय की अध्यापिका नुज़हत परवीन ने किया।

बच्चों में वितरित किया गया रिपोर्ट कार्ड
अहरौरा, मिर्जापुर। जमालपुर विकास खण्ड के जुड़ुई कम्पोजिट विद्यालय में सत्र् 2023-24 का रिपोर्ट कार्ड ग्राम प्रधान राम प्रकाश व एसएमसी अध्यक्ष बृजमा देवी द्वारा बच्चो को वितरित किया गया। प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 20 मार्च 2024 से 27 मार्च 2024 तक सकुशल सम्पन्न करायी गई और शासन के मंशा अनुसार 30 मार्च तक रिपोर्ट कार्ड बच्चो में वितरित किया गया है। रिपोर्ट कार्ड प्राप्त कर बच्चे अत्यंत खुश दिखाई दिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार व अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!