मिर्ज़ापुर जनपद के लालगंज तहसील के सिलहटा गांव में बली अहमद ने पलाश के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.बताया जा रहा है बेटी की शादी दो माई को है शादी के खर्चे से परेशान पिता बली ने आत्महत्या कर ली.पुलिस की माने तो संदिग्ध परिस्थिति में पलाश के पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है जिसका नाम बली अहमद है सिलहटा थाना हलिया गांव का रहने वाला है.शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच की जा रही है





