News

बिनानी पीजी कालेज के एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन

मीरजापुर।
गुरुवार, 26 मार्च 2026 को जीडी बनाने पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जी डी बिनानी पीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य प्रो वीना सिंह ने किया। प्रो वीना सिंह ने अपने उद्बोधन ने कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम है। सभी विद्यार्थियों को मैदान से जुडकर रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो अशोक सिंह ने कहा कि खेल हमें जीवन जीने की कला सिखाता है। इससे हम जीवन में अनुशासन एवं जीवन के लिए आवश्यक मूल्यों को सीखते है।

एक दिवसीय खेल समारोह का संयोजन क्रीड़ा सचिव श्री जय प्रकाश सिंह ने अपने आयोजन मंडल प्रो सुशील त्रिपाठी, डा ऋषभ कुमार, श्री वशीम अकरम अंसारी, श्रीमती सरिता, डा राममोहन अस्थाना के सक्रिय सहयोग से किया।

खेल कूद समारोह में छात्राओं ने सर्वाधिक रूप से प्रतिभाग किया।
200 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में कंचन कुमारी ने प्रथम स्थान, अर्चना कुमारी में द्वितीय एवं रानी चंद्रमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही 200 मी दौड़ छात्र वर्ग में विशाल शंकर प्रथम स्थान विपुल कुमार बिंद द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से जय प्रकाश यादव एवं भगत यादव रहे। गोला फेक प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर अतुल कुमार मालवीय एवं द्वितीय स्थान पर नितिन तिवारी रहे तथा छात्रा वर्ग में आंचल यादव ने प्रथम स्थान रिमझिम सिंह ने द्वितीय स्थान एवं अमिषा बरनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

800 मी दौड़ के छात्र वर्ग में संजय कुमार बिंद ने प्रथम स्थान, निर्मल ने द्वितीय स्थान एवं विशाल सोनकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में लेमन स्पून प्रतियोगिता में प्रिया गुप्ता ने प्रथम स्थान काजल यादव ने द्वितीय स्थान एवं अनुराधा तथा सुहानी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र प्रक्षेपण प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में अनुज सिंह ने प्रथम स्थान नितिन तिवारी नृत्य स्थान एवं अतुल कुमार मालवीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्रा वर्ग में आंचल यादव ने प्रथम स्थान, रिमझिम सिंह तथा बबीता बिंद ने द्वितीय स्थान तथा चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में संजय कुमार ने प्रथम स्थान, विपुल कुमार ने द्वितीय स्थान तथा सुजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

200 * 4 रिले रेस प्रतियोगिता में कंचन कुमारी की टीम ने प्रथम स्थान खुशबू की टीम ने द्वितीय स्थान एवं रहने की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्र वर्ग में संजय कुमार की टीम ने प्रथम स्थान निर्मल के टीम ने द्वितीय स्थान तथा आरजू सोनकर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में आंचल कनौजिया ने प्रथम स्थान अनीता मौर्या ने द्वितीय स्थान तथा सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्र वर्ग में जयप्रकाश यादव ने प्रथम स्थान श्रवण कुमार वर्मा ने द्वितीय स्थान तथा भगत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिंह ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक को कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन के घोषणा की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!