News

ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय खादी सेमिनार एवं माटीकला टूल किट्स वितरित

जनपद मिर्ज़ापुर में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में खादी के प्रचार. प्रसार एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय खादी सेमिनार एवं माटीकला टूल किट्स वितरण  कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मिर्ज़ापुर परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान खादी की पर्यावरण अनुकूल स्वदेशी एवं सतत सस्टेनेबल विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को खादी को आधुनिक फैशन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
 

रत्नाकर मिश्र विधायक सदर, श्रीमती शुचिस्मिता मौर्य विधायक मझवा एवं श्रीमती रिंकी कोल विधायक छानबें द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।खादी का एक वस्त्र खरीदते हैं, तो हम केवल एक उत्पाद नहीं खरीदते हम एक कारीगर के परिश्रम का सम्मान करते हैं, एक परिवार की आजीविका को सशक्त करते हैं, और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं।

 रत्नाकर मिश्र विधायक सदर, हम खादी को अपनाएंगे, उसे प्रोत्साहित करेंगे, और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, श्रीमती शुचिस्मिता मौर्य विधायक मझवा
खादी हमारे पास एक ऐसा विकल्प है जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पूरी तरह स्वदेशी, प्राकृतिक और टिकाऊ भी है। खादी अपनाना, दरअसल भविष्य को सुरक्षित करना है।

श्रीमती रिंकी कोल विधायक छानबें खादी ने स्वयं को समय के अनुरूप ढालते हुए एक आधुनिक फैशन फैब्रिक के रूप में स्थापित किया है। यह परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है।  अमितेष कुमार सिंह कार्यक्रम के दौरान खादी की पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी एवं सतत (सस्टेनेबल) विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को खादी को आधुनिक फैशन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

माटीकला जागरूकता एवं टूल किट्स वितरण योजनांतर्गत 45 लाभार्थियों को इलेक्ट्रोनिक चॉक, 4 लाभार्थियों को पग मिल मशीन, एवं टूल किट्स योजना अंतर्गत 09 दोना मेकिंग मशीन का वितरण माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।।*सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक, तथा कार्यक्रम में श्री यू0पी0 सिंह, श्री राजेश सिंह, देवेन्द्र दूबे, सुरेन्द्र कुमार सिंह, महेष कुमार मौर्या, अनिल कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार द्वारा किया गया।

अंत में अधिकारियों द्वारा भी सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया एवं इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!